Saturday, July 24, 2021

Movie

() और () की शादी को एक हफ्ता पूरा (One Week of Wedding) हो गया है। टीवी की दुनिया के इस खूबसूरत कपल ने 16 जुलाई को धूमधाम से मुंबई में ब्‍याह रचाया। तीन दिनों तक शादी का खूब जश्‍न मना। मेहंदी, हल्‍दी और शादी के बाद संगीत सेरेमनी में सिलेब्रिटीज ने दूल्‍हा-दुल्‍हन के साथ खूब धमा चौकड़ी मचाई। दिशा परमार का ससुराल में गुलाब की पंखुड़‍ियों से स्‍वागत हुआ। कपल ने घर में पहली पूजा भी साथ में की। हर लम्‍हें को खास बनाया गया और अब एक हफ्ते पूरे होने पर भी सेल‍िब्रेशन जैसा माहौल है। दिशा और राहुल शादी के एक हफ्ते पूरे होने पर केक काटकर खुशी मनाते हुए नजर आए। सामने आया सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर दिशा परमार के एक करीबी दोस्‍त ने 'वन वीक सेलिब्रेशन' का वीडियो शेयर किया है। इसमें राहुल और दिशा के साथ घर वाले गाना गा रहे हैं। केक काटा जा रहा है और हमेशा की तरह एक्‍साइटेड राहुल वैद्य 'हैप्‍पी वेडिंग वन वीक टू अस' गाते-गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। कपल, जिसके लिए दीवाने हैं सभी राहुल और दिशा परमार की शादी का सेलिब्रेशन 14 जुलाई से ही शुरू हो गया था। हल्‍दी सेरेमनी की पहली तस्‍वीरों में राहुल और दिशा ने हर किसी को दीवाना बनाया। 16 जुलाई को गाजे-बाजे के साथ शादी हुई और फिर 17 जुलाई को वेडिंग र‍िसेप्‍शन के साथ ही संगीत सेरेमनी रखी गई। इस दौरान बॉलिवुड से उदित नारायण से लेकर दलेर मेहंदी और मीका सिंह भी जश्‍न में गाते-बजाते नजर आए। 'बिग बॉस 14' के घर में किया था प्रपोजराहुल वैद्य ने 'बिग बॉस 14' के घर में रहते हुए ही नैशनल टीवी पर दिशा परमार को प्रपोज किया था। राहुल वैद्य 'बिग बॉस' के फर्स्‍ट रनरअप बनकर बाहर निकलें। देश में कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण दोनों की शादी में देरी हुई। इस बीच राहुल 'खतरों के ख‍िलाड़ी 11' में हिस्‍सा लेने के लिए केपटाउन चले गए। लौटकर आए तो शादी की तारीख का ऐलान किया और फिर पूरे धूमधाम से अपनी दुल्‍हनिया को लेकर घर चले गए।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/36YaxVy
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment