Saturday, July 24, 2021

Movie

बॉलिवुड ऐक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने फैशन सेंस की वजह से अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। रणवीर सिंह ( Latest Photoshoot) ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटोशूट में रणवीर अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह की सबसे बड़ी खासियत है जो उन्हें दूसरे स्टार्स से अलग बनाती है वह यह कि वह अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करने में एक पल के लिए हिचकते नहीं है। हमेशा अजब- गजब कपड़े में नजर आने वाले रणवीर सिंह अपने लेटेस्ट फोटोशूट में भी अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। उनके फैंस को भी एक्टर का यह अंदाज खूब भाता है। रणवीर की फोटोज पर फैन्स कॉमेन्ट कर बोले- ऐसा कैसे कर लेते हो। ट्रैकसूट के साथ मोतियों की माला तस्वीरों में रणवीर लग्जरी फेमस फैशन ब्रांड Gucci को प्रमोट करते दिख रहे हैं, तस्वीरों में रणवीर ग्रीन कलर की ट्रैकसूट के साथ मोतियों की माला पहने हुए है जो उनके स्टाइल में चार चांद लगा रही है। रणवीर की इन स्टाइलिश फोटोज पर फैन्स से लेकर बॉलिवुड सिलेब्स तक खूब कॉमेन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर की फोटोज पर फैन्स ने फनी रिएक्शन दिया है। एक फैन ने कॉमेन्ट किया, अपना लड़का कहर है भाई। एक दूसरे यूजर ने लिखा, बाबा। एक तीसरे यूजर ने लिखा, सर इतना अजीब लुक क्यों रखते हैं। रणवीर की तस्वीरों का कुछ सोशल मीडिया यूजर मजाक उड़ा रहे हैं, वहीं कुछ उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। रणवीर की इस फोटो पर खबर लिखने तक 6 लाख से ज्याादा लाइक्स मिल चुके हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3zxi6Pa
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment