Saturday, July 24, 2021

Movie

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस () के पति और बिजनसमैन () की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा। राज कुंद्रा को पॉर्न और अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ऐप पर गैरकानूनी तरीके से स्ट्रीम किए जाने का आरोप है। हालांकि राज कुंद्रा ने खुद पर लगे आरोपों से साफ इनकार किया है और कहा है कि उनकी गिरफ्तारी गैर-कानूनी है। राज कुंद्रा के वकील सुभाष जाधव ने शुक्रवार को कहा कि उनके मुवक्किल की गिरफ्तारी गैर-कानूनी है क्योंकि किसी भी वीडियो को पॉर्न नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने राज कुंद्रा के खिलाफ 4000 पेज की चार्जशीट फाइल की है जिसमें वे कही भी साबित नहीं कर सकते हैं कि सेक्शन 67A के अंतर्गत कोई भी पॉर्न वीडियो बनाया है। राज कुंद्रा पर लगाई गई धाराओं में जमानत मिल जाती है। राज कुंद्रा को आईपीसी की धारा 420 (चीटिंग), 34 (कॉमन इंटेशन), 292, 293 (अश्लीलता फैलाने) और आईटी ऐक्ट की धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। राज कुंद्रा को 20 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा था। 23 जुलाई कोर्ट ने राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत को बढ़ाकर 27 जुलाई कर दिया था। बता दें कि पुलिस ने अश्लील और पॉर्न फिल्में बनाने का मामला फरवरी 2021 में दर्ज किया था। इसके बाद मामले की जांच में पॉर्न फिल्में बनाने वाले रैकेट के तार राज कुंद्रा और उनकी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज से जुड़े पाए गए। पुलिस ने शिल्पा शेट्टी से भी शुक्रवार को 6 घंटे तक पूछताछ की थी। हालांकि शिल्पा ने इस मामले में खुद के शामिल होने से साफ इनकार किया है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3yf3tiY
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment