2020 ( 2020) में भारत की वेटलिफ्टर (Mirabai Chanu) ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। मीराबाई चानू के मेडल जीतने की खबर से पूरा देश खुश है। सोशल मीडिया पर आम लोगों से लेकर बॉलिवुड सिलेब्रिटीज तक मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) को शुभकामनाएं दे रहे हैं। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू, ऐक्टर फरहान अख्तर, रणदीप हुड्डा, सोफी चौधरी, बीजेपी सांसद और बॉलीवुड ऐक्टर सनी देओल ने मीराबाई चानू ( ) की जीत की खुशी में सोशल मीडिया के जरिए बधाई दिए हैं। तापसी पन्नू ने मीराबाई चानू की जीतने की खुशी में अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। तापसी लिखती हैं, 'इसी के साथ हमलोग शुरू करते हैं, Come On India' बॉलिवुड ऐक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर ने मीराबाई चानू को जीत की खुशी की बधाई दी है। सोफी चौधरी ने मीराबाई चानू की जीत की खुशी में अपनी इंस्टा स्टोरी में पोस्ट शेयर किया है। भारतीय महिला स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (Mirabai Chanu wins Silver) ने टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics) में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। मीराबाई ने 49 किलोग्राम वर्ग में पदक अपने नाम किया।मीराबाई चानू की जीत के साथ ही भारत का 21 साल का इंतजार खत्म हुआ। चानू ने क्लीन और जर्क में 115 किग्रा और स्नैच में 87 किग्रा से कुल 202 किग्रा वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/36V8ktZ
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment