मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जब से बॉलिवुड ऐक्ट्रेस () के पति () को पॉर्न फिल्में प्रड्यूस करने के लिए गिरफ्तार किया है तब से फिल्म जगत में इस खबर पर हंगामा मचा हुआ है। पॉर्न फिल्में बनाए जाने के मामले में कई और सनसनीखेज खुलासे सामने आ रहे हैं। अब इस रैकेट की एक पीड़िता सामने आई हैं और उन्होंने कहा है कि राज कुंद्रा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया जाना चाहिए था। फरवरी में पॉर्न रैकेट खुलासे की शिकार हुईं ऐक्ट्रेस () सामने आई हैं और उन्होंने बताया है कि सैकड़ों ऐसे ओटीटी प्लैटफॉर्म हैं जो अश्लील कॉन्टेंट बना रहे हैं। जेनिफर ने बताया कि इनमें से कई ओटीटी प्लैटफॉर्म तो पूरी न्यूड यानी XXX कॉन्टेंट प्रड्यूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने फरवरी में मीडिया से बात करने की कोशिश की थी और अपने शोषण की कहानी बताना चाहती थी कि किस तरह राज कुंद्रा की टीम ने मुझे परेशान किया। आज मुंबई पुलिस भी कह रही है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पक्के सबूत हैं।' जेनिफर ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर राज कुंद्रा को पहले गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया था। कौन राज कुंद्रा को बचा रहा था क्योंकि 9 अन्य लोगों के खिलाफ बनाई गई चार्जशीट में साफतौर पर उन्होंने राज कुंद्रा का नाम लिया था। जेनिफर ने कहा कि जरूर कोई राज कुंद्रा को बचा रहा था मगर अच्छी बात यह है कि अब कम से कम न्याय की उम्मीद जागी है। इस बीच ऐक्ट्रेस गहना वशिष्ट का भी इस केस पर बयान आया है। उन्होंने कहा, 'लगता है जल्दी ही दूध का दूध और पानी का पानी होनेवाला है। सच बहुत जल्द सामेन आनेवाला है। मास्टरमाइंड्स कानून के शिकंजे में हैं। अब यह बिग बॉस का शो बनने जा रहा है या फिर चोर-पुलिस का टीवी रिऐलिटी शो।' बता दें कि पॉर्न वीडियो शूट मामले में 'गंदी बात' ऐक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद 5 महीने बाद 19 जून काफी बीमार पड़ने के बाद उन्हें भायखला जेल से बेल पर रिहा किया गया।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3kP0sT1
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment