Tuesday, July 20, 2021

Movie

राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और दिशा परमार (Disha Parmar) की शादी के बाद अब फैंस बॉलिवुड के क्‍यूट कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों की शादी की तभी से चर्चा हो रही है जब वे एकसाथ 2018 में सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में दिखे थे। उनकी डिनर डेट हमेशा लोगों का ध्‍यान खींचती है। आलिया स्‍वीकार कर चुकी हैं कि वह रणबीर से प्‍यार करती हैं और करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में कह चुकी हैं कि वह हमेशा से रणबीर से शादी करना चाहती थीं। बाद में दोनों अपनी पहली फिल्‍म 'ब्रहास्‍त्र' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के प्‍यार में भी पड़ गए। तो इंतजार हुआ खत्‍म? अब ऐसा लग रहा है कि कपल की शादी का इंतजार अब खत्‍म हो चुका है। हाल ही में सिलेब्रिटी पपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिससे पता चल रहा है कि रणबीर और आलिया जल्‍द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। घर पर चल रहा रेनोवेशन का काम वीडियो में नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर के नए घर के बाहर नजर आ रही हैं जहां रेनोवेशन का काम चल रहा है। इसे शेयर करते हुए भयानी ने कैप्‍शन दिया, '#dishul की शादी के बाद अब हम रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के लिए एक्‍साइटेड हैं। मैंने सुना है कि शादी 'ब्रहास्‍त्र' की रिलीज से पहले और 2021 में ही होगी। अपने नए बंगले के बाहर नीतू कपूर जो कि रेनोवेट हो रहा है।' इन फिल्‍मों में दिखेंगे रणबीर और आलिया बता दें, रणबीर और आलिया अक्‍सर कपल गोल्‍स देते नजर आते हैं। प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो आलिया 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'आरआरआर' में नजर आएंगी। वहीं, रणबीर डायरेक्‍टर लव रंजन की अगली अनाम फिल्‍म में पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ स्‍क्रीन स्‍पेस शेयर करेंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3zja5wS
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment