फिल्मों की ऐक्ट्रेस और टीवी रिऐलिटी शो ' तमिल 2' () में नजर आईं ऐक्ट्रेस (Yashika Aannand) की कार का शनिवार रात ऐक्सीडेंट () हो गया है। यह दुर्घटना रात 1 बजे महाबलीपुरम की ईस्ट कोस्ट रोड पर हुआ है। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में यशिका गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। इस ऐक्सीडेंट में यशिका की दोस्त वल्लीचेती भवानी की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से जा रही यशिका की कार डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे बने गढ्ढे में पलट गई। यशिका के साथ कार में सफर कर रहे अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं। यशिका और उनके दोस्तों को एक नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यशिका के ऐक्सीडेंट की खबर सुनने के बाद उनके पिता ने दिल्ली से चेन्नई की फ्लाइट पकड़ ली है। महाबलीपुरम की पुलिस ने केस दर्ज कर ऐक्सीडेंट की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि यशिका ने फिल्म कवालई वेंदम से तमिल फिल्मों में डेब्यू किया था। उन्हें कार्तिक नरेन की थ्रिलर फिल्म धुरुवंगल पथिनारू से हचान मिली थी। इसके अलावा यशिका ने इरुट्टु आरायिल मुराट्टू कुतु और जोंबी जैसी फिल्मों में भी काम किया था। बिग बॉस तमिल में यशिका 5वें नंबर पर रही थीं। उन्होंने हाल में अपनी आने वाली फिल्म कदामाइयई सेई की शूटिंग पूरी की थी जिसमें उनके ऑपोजिट एसजे सुरेश नजर आने वाली हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3BCrqDc
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment