Sunday, July 25, 2021

Movie

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पत्‍नी और ऑथर ट्विंकल खन्‍ना (Twinkle Khanna) ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पिक्‍चर शेयर की। बचपन की इस तस्‍वीर में वह अपनी दिवंगत आंटी सिंपल कपाड़िया (Simple Kapadia) और बहन रिंकी खन्‍ना (Rinke Khanna) के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में सिंपल के साथ पोज देते हुए ट्विंकल और रिंकी सुपर क्‍यूट लग रही हैं। अब इस पर फैंस अपना प्‍यार जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर कॉमेंट किया, 'खूबसूरत तस्‍वीर' तो वहीं दूसरे शख्‍स ने लिखा, 'हाहाहा... बहुत ही क्‍यूट फोटो।' राजेश खन्‍ना के साथ किया था ऐक्‍टिंग डेब्‍यू बता दें, सिंपल मशहूर ऐक्‍ट्रेस डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) की छोटी बहन थीं। ट्विंकल के साथ उनकी काफी अच्‍छी बॉन्‍डिंग थी। सिंपल ने अपना ऐक्‍टिंग डेब्‍यू फिल्‍म 'अनुरोध' से किया से किया था। इसमें ट्विंकल के पिता राजेश खन्‍ना (Rajesh Khanna) लीड हीरो थे। कैंसर से हुआ सिंपल का निधन लंबे वक्‍त तक कैंसर से लड़ने के बाद 2009 में सिंपल का निधन हो गया। सिंपल के एक बेटे करण कपाड़िया हैं। बात करें ट्विंकल की तो वह काफी समय से फिल्‍मों से दूर हैं। अब वह इंटिरियर डिजाइनर और ऑथर के रूप में काम करती हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3kQfDLp
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment