Saturday, July 24, 2021

Movie

किसी ने सही कहा है कि ब्रेकफास्‍ट दिन का सबसे जरूरी खाना होता है और ऐसा लगता है कि करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी इसे फॉलो करती हैं। शनिवार को इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी में उन्‍होंने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के नाश्‍ते की झलक दिखाई। ब्रेकफास्‍ट की प्‍लेट न्‍यूट्रिशन से भरी नजर आ रही है। तस्‍वीर में कटे हुए पपीते, केला और सेब दिख रहे हैं। इसे शेयर करते हुए करीना ने लिखा, 'मेरे टिम की प्‍लेट हमेशा फुल होती है।' इसके साथ उन्‍होंने दिल वाला इमोजी बनाया। करीना खुद ले रही हैं हेल्‍दी फूडकरीना अक्‍सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ दिन के अपडेट्स शेयर करती हैं। खुद बेबो भी दूसरे बेटे के जन्‍म के बाद से हेल्‍दी फूड ले रही हैं। कुछ दिनों पहले उन्‍होंने अपने डिनर की पिक्‍चर शेयर की थी जिसमे उबली हुई ब्रोकली, मशरूम, रेड और यलो पेपर और शिमलामिर्च नजर आ रहा था। करीना की किताब हुई रिलीज हाल ही में करीना तब चर्चा में आई थीं जब प्रेग्‍नेंसी के अनुभवों पर बेस्‍ड उनकी किताब 'प्रेग्‍नेंसी बाइबल' रिलीज हुई। इसे उन्‍होंने अपना तीसरा बच्‍चा बताया था। हालांकि, फिल्‍म के टाइटल को लेकर काफी विवाद भी हुआ था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3kQLE6b
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment