के तेजी से उभरते कलाकार () पिछले कुछ समय से इसलिए चर्चा में थे क्योंकि उन्हें करण जौहर की फिल्म '' से निकाल दिया गया था। अब कार्तिक आर्यन फिल्म छोड़ने नहीं बल्कि फिल्म साइन करने को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल कार्तिक ने बुधवार 23 जून को घोषणा की है कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म साइन कर ली है और यह एक लव स्टोरी होगी। कार्तिक की इस नई फिल्म का नाम '' () होगा और कार्तिक ने इसका टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कार्तिक ने लिखा, 'मेरे दिल के करीब एक कहानी सत्यनारायण की कथा। खास लोगों के साथ एक खास फिल्म।' देखें, फिल्म का टीजर: कार्तिक आर्यन की 'सत्यनारायण की कथा' का डायरेक्शन मशहूर डायरेक्टर समीर विद्वंस करने जा रहे हैं। समीर को मराठी फिल्म 'आनंदी गोपाल' के लिए 2019 में नैशनल अवॉर्ड मिल चुका है। अभी तक यह नहीं बताया गया है कि इस फिल्म में कार्तिक के साथ कौन सी ऐक्ट्रेस होंगी। कार्तिक की इस आने वाली फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रड्यूस कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन पिछली बार फिल्म 'लव आज कल' में नजर आए थे। जल्द ही उनकी अगली फिल्म 'धमाका' रिलीज होगी। इसके अलावा कार्तिक आर्यन 'भूल भुलैया 2' में भी काम कर रहे हैं जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी और तब्बू नजर आने वाली हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3j2mVe7
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment