() की बहन () अपने विवादित बयानों के लिए पहले ही काफी चर्चा में रही हैं। कई बार () की आलोचना करने के बाद अब एक बार फिर रंगोली ने उन पर निशाना साधा है। रंगोली ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में तापसी के साड़ी लुक पर कॉमेंट किया है और तापसी को अपनी बहन कंगना की 'क्रीपी फैन' कहा है जो हमेशा कंगना के लुक्स की कॉपी करती हैं। रंगोली ने तापसी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वह (तापसी) कंगना के इंटरव्यू , लुक्स स्टाइल और पूरे वर्क मॉडल की कॉपी करती हैं। एक बार फिर उन्होंने कंगना के साड़ी लुक को कॉपी किया है। रंगोली ने लिखा, 'जब मैंने आज यह कॉपी लुक देखा तो मुझे ताज्जुब हुआ। ठीक है लेकिन कम से कम इस बात का तो दावा मत करो कि तुमने साड़ी को कूल बना दिया है। ऐसा कहकर तुम बच नहीं सकतीं तापसी।' इसके बाद रंगोली ने एक और पोस्ट शेयर की और इसमें उन्होंने कंगना रनौत की साड़ी में तस्वीर शेयर कर कहा कि उनकी बहन ने महिलाओं को साड़ी पहनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लिखा, 'कंगना सभी के लिए एक बहुत बड़ी स्टाइल आइकन हैं। उनका केवल एक उद्देश्य है कि महिलाओं को साड़ी पहनने के लिए प्रेरित किया जाए ताकि हमारी हैंडलूम इडस्ट्री फिर से जीवित हो जाए।' तापसी इस समय रूस में हैं और वहां से उन्होंने अपनी साड़ी वाली तस्वीरें शेयर की थीं जिन्हें सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। रंगोली ने इन्हीं तस्वीरों पर तापसी को टारगेट किया है। वैसे बता दें कि यह पहली बार नहीं है जबकि रंगोली ने तापसी को टारगेट किया हो। इससे पहले रंगोली ने तापसी को कंगना रनौत की सस्ती कॉपी भी कह दिया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो जहां कंगना अपनी आने वाली फिल्मों थलाइवी, तेजस और धाकड़ में नजर आएंगी, वहीं तापसी जल्द ही हसीन दिलरुबा, रश्मि रॉकेट, शाबाश मिठु, लूप लपेटा, दोबारा और वो लड़की है कहां जैसी कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3d7dCG1
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment