Thursday, June 24, 2021

Movie

सलमान खान () और फिर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) से पंगा लेने के बाद केआरके (कमाल राशिद खान) लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान खान के फेवर में कोर्ट के फैसले के बाद केआरके ने कहा,'मैं ईमानदारी से फिल्मों की समीक्षा करता हूं और करता करूंगा।' केआरके ने जोर देकर कहा, 'मैंने कभी भी सलमान के बारे में बुरा नहीं कहा है। वह केवल फिल्मों की ईमानदारी के साथ रिव्यू करता हूं।' केआरके के खिलाफ सलमान खान ने जो मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था, उसमें बुधवार को सुनवाई हुई। जिसमें कोर्ट ने अंतरिम आदेश पारित करते हुए कहा, 'सलमान खान एक पब्लिक फिगर हैं और उनके लिए प्रतिष्ठा और सम्मान सुरक्षा और स्वतंत्रा के समान है। इसलिए फिल्म क्रिटिक केआरके आने वाले समय में सलमान खान के खिलाफ कोई भी वीडियो, पोस्ट या अभद्र कंटेंट वाली चीजें पोस्ट नहीं करेंगे, जिससे उनकी गरिमा को ठेस पहुंचे।' गौरतलब है कि मई महीने में सलमान खान ने केआरके के खिलाफ मानहानि का केस किया था। केआरके ने दावा किया है कि उन्होंने 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' का उनके मन के मुताबिक रिव्यू नहीं दिया तो मानहानि का केस कर दिया गया। जबकि सलमान खान के वकिलों का कहना है कि केस 'राधे' के रिव्यू को लेकर नहीं बल्कि मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपो के जवाब में हैं। बता दें, सलमान ने कमाल आर खान और 9 अन्‍य लोगों के खिलाफ एक याचिका दायर की थी। इसमें उन्‍होंने कहा था कि उनके खिलाफ कोई भी पोस्ट या कॉन्‍टेंट पब्लिश ना किया जाए। इसमें उनकी फिल्म 'राधे' की आलोचना भी शामिल है। इससे पहले पूरा विवाद ही तब शुरू हुआ था जब केआरके ने 'राधे' का नेगेटिव रिव्‍यू किया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3qouYU8
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment