Friday, June 25, 2021

Movie

वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' (The Family Man 2) में साजिद का किरदार निभाने वाले ऐक्‍टर शहाब अली (Shahab Ali) ने हाल ही में बताया कि शो में असल में सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) यानी राजी को उनसे प्‍यार हो जाता है। ऐक्‍टर ने कहा कि शो में दोनों के बीच कुछ इंटिमेट सीन्‍स थे लेकिन फाइनल स्‍टेज में उन्‍हें डिलीट कर दिया गया। बता दें, मनोज बाजपेयी और सामंथा को लेकर शो की काफी चर्चा है। सीन्‍स के बारे में पूछे जाने पर शहाब ने बॉलिवुड हंगामा को दिए इंटरव्‍यू में बताया, 'बात सिर्फ इंटिमेट सीन्‍स की नहीं है। यह यूजअल प्रॉसेस था। आपका लंबा शो है और एडिटिंग का प्रॉसेस होता है जो कि बाद में आता है। यह ऐसा नहीं था कि किसी विशेष सीन को एडिट किया गया हो।' सामंथा और शहाब ने निभाया चरमपंथियों का रोल गौरतलब है कि सामंथा और शहाब ने शो में चरमपंथियों का रोल प्‍ले किया है जो भारत में सूइसाइड अटैक्‍स प्‍लान करते हैं। जहां सामंथा ने श्रीलंकन तमिलियन राजी का किरदार निभाया है, वहीं शहाब ने कश्‍मीर से जुड़े शख्‍स साजिद का रोल प्‍ले किया है। जरूरी सीन्‍स को रखा जाना चाहिए था शहाब ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि उन सीन्‍स को रखा जाना चाहिए था जिनकी जरूरत थी। जो पार्ट्स लॉजिकल नहीं थे, उन्‍हें फाइनल वर्जन में ना रखते।' यह पूछे जाने पर कि क्‍या ऐसे सीन्‍स फिल्‍माए गए थे जिनमें फिजिकल इंटिमेसी थी, इस पर ऐक्‍टर ने कहा, 'हमने कुछ ऐसे सजेस्टिव सीन्‍स किए थे जिनमें दोनों को आखिर में प्‍यार हो जाता है लेकिन उन सीन्‍स में क्रिएटर्स को सेंस नहीं लगा या शायद प्‍लैटफॉर्म को नहीं लगा। ऐसे में उन सीन्‍स को हटा दिया गया है। कई सारे सीन्‍स को उड़ा दिया गया तो यह बड़ी डील नहीं है। यह कॉन्‍टेंट क्रिएशन का प्रॉसेस है।' शो में दोनों ऐक्‍टर्स को दिखा गया कठोर 'द फैमिली मैन 2' में साजिद और राजी को काफी कठोर दिखाया गया है। उनका किसी भी शख्‍स से इमोशनल कनेक्‍ट नहीं होता है। हालांकि, शो के अंत में ऐसी झलक देखने को मिलती है कि दोनों का एक-दूसरे के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर है। बता दें, शो को राज और डीके ने क्रिएट किया है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2T3Rl5e
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment