'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं और मेकर्स ने सिलेब्रिटीज और कॉमनर्स को अप्रोच करना भी शुरू कर दिया है। राखी सावंत (Rakhi Sawant) भी इस नए सीजन के लिए एक्साइटेड हैं और वह चाहती हैं कि 15वें सीजन में वह अपने पति रितेश (Rakhi Sawant husband Ritesh) के साथ जाएं। राखी सावंत के पति की काफी वक्त से चर्चा है। 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) में भी जब राखी सावंत नजर आई थीं, तो उस वक्त राखी के पति रितेश के कई इंटरव्यू चर्चा में रहे, जिनमें उन्होंने कहा कि वह बिग बॉस के घर में राखी को सपॉर्ट करने जाना चाहते हैं। लेकिन वह सीजन खत्म हो गया और अब नए सीजन (बिग बॉस 15) की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन राखी सावंत के पति का कुछ अता-पता नहीं हैं। पढ़ें: न तो अब तक किसी ने राखी के पति को देखा है और न ही वह खुद किसी के सामने आए हैं। पर अब राखी चाहती हैं कि उनके पति रितेश (Rakhi Sawant husband in Bigg Boss 15) बिग बॉस के घर में जाएं ताकि सलमान उन्हें सबक सिखा सकें। 'सलमान उसे सबक सिखाएं, वह बिग बॉस में जाए' 'बॉलिवुड लाइफ' को दिए इंटरव्यू में राखी सावंत ने कहा, 'मैं चाहती हूं कि मेरा पति जाए। उसे सोचना चाहिए कि उसने मुझसे शादी की है। उसके साथ मैं भी बिग बॉस के घर में जाना चाहूंगी। मैं चाहती हूं कि सलमान खान और बिग बॉस उसको सबक सिखाएं अंदर जाके। उसे पता चलना चाहिए कि शादी के बाद कोई ऐसे अपनी बीवी को नहीं छोड़ता।' 'बिग बॉस के घर में पति के साथ रहना चाहती हूं' राखी सावंत ने आगे बताया कि वह आज तक कभी अपने पति के साथ नहीं रही हैं। इसलिए अगर वह पति के साथ बिग बॉस के घर में रहेंगी तो पूरा देश देख पाएगा कि दोनों साथ में किस तरह रहते हैं और उनकी ट्यूनिंग कैसी है। राखी ने कहा, 'मैं चाहती हूं कि हमारा रिलेशनशिप 100 पर्सेंट चले। मैं अपने पति के बारे में नहीं जानती। मैं एक ही पति, एक ही जिंदगी, एक ही भगवान और एक ही दुनिया में विश्वास करती हूं।' पति द्वारा छोड़े जाने की खबरों पर बोलीं राखीं ऐसी खबरें आ रही हैं जिनमें कहा जा रहा है कि राखी सावंत को उनके पति रितेश ने छोड़ दिया है। इसके बारे में पूछे जाने पर राखी सावंत ने कहा, 'मेरे पति ने मुझे ना तो छोड़ा है और ना ही पकड़ा है। लटका हुआ ही है। पर मुझे अपने पति पर गर्व है। वह बहुत ही अच्छे इंसान हैं और इंटेलिजेंट भी हैं। वह बहुत पढ़े-लिखे और अच्छे बिजनसमैन हैं। लेकिन उन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है। मुझे लगता है कि वो बिग बॉस के घर में जाकर सुधर पाएंगे। इंसान का सारा टेंपरामेंट बिग बॉस के घर में नीचे आ जाता है।' अब देखना यह होगा कि राखी के पति रितेश कब लोगों के सामने आएंगे। रितेश की कोई तस्वीर भी पब्लिक में न होने से ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि राखी अपनी शादी और पति को लेकर झूठ बोल रही हैं। जबकि राखी कई बार कह चुकी हैं कि वह शादीशुदा हैं और सच में उनकी रितेश से शादी हुई है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3gRnjuH
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment