बॉलिवुड में बहुत कम ही ऐसे स्टार्स हैं जिनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती है। अर्जुन कपूर () और रणवीर सिंह () उन्हीं कुछ चुनिंदा स्टार्स में से हैं, जिनकी दोस्ती देखकर 'शोले' के जय और वीरू की याद आ जाती है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि अर्जुन और रणवीर की वायरल हो रही फोटो और वीडियो कह रही है। दरअसल, रणवीर ने हाल ही में अर्जुन के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा,'भरत मिलाप', वहीं अर्जुन ने भी इसी को फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा,'RANJUN भरत मिलाप।' दोनों ऐक्टर्स को करोड़ों की कार में सैर करते भी देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दोनों ऐक्टर्स के हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर 'शोले' की रीमेक बनती है तो जय और वीरू का किरदार अर्जुन और रणवीर से बेहतर कोई नहीं कर सकता है। अर्जुन और रणवीर सिंह की यह ब्लैक एंड व्हाइट फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और फैन्स रिएक्शन भी दे रहे हैं। फोटो में दोनों पूरी गर्मजोशी के साथ एक दूसरे से मिलते नजर आ रहे हैं। जहां तक इस फोटो की बात करें इसमें रणवीर, अर्जुन के गाल पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं अर्जुन के चेहरे की खुशी इस बात का सबूत है कि उन्हें रणवीर से मिलकर कितनी ज्यादा खुशी हो रही है। दोनों ऐक्टर्स को पापराजी ने करोड़ों की कार में सैर करते हुए भी स्पॉट किया। जानकारी के लिए बता दें कि रणवीर और अर्जुन की दोस्ती काफी पहले से है। दोनों ने फिल्म 'गुंडे' में एक साथ काम किया था। सिर्फ इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे पर अक्सर प्यार लुटाते नजर आते हैं। दोनों एक दूसरे बाबा कहकर बुलाते हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3j5KIKb
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment