Friday, June 25, 2021

Movie

अजय देवगन (Ajay Devgn) अब हिट तेलुगू फिल्‍म 'Naandhi' के हिंदी रीमेक का हिस्‍सा बनने के लिए तैयार हैं। इस कोर्टरूम ड्रामा के हिंदी वर्जन को दिल राजू प्रड्यूस करेंगे। अजय ने अपनी और दिल राजू की तस्‍वीर शेयर करते हुए इंस्‍टाग्राम पर लिखा, 'आप सभी के साथ एक जरूरी कहानी शेयर करने का वक्‍त है! दिल राजू प्रॉडक्‍शन्‍स और अजय देवगन फिल्‍म्‍स तेलुगू हिट Naandhi के हिंदी रीमेक को प्रड्यूस करने जा रहे हैं।' क्‍या है फिल्‍म की कहानी? फिल्‍म सूर्यप्रकाश नाम के एक शख्‍स की जिंदगी के बारे में है जो अंडरट्रायल कैदी है। उस पर मर्डर का झूठा आरोप लगता है। वह जजमेंट का इंतजार करता है। ऑरिजनल फिल्‍म में Allari Naresh और Varalaxmi Sarathkumar जैसे ऐक्‍टर्स नजर आए थे और यह फरवरी 2021 में रिलीज हुई थी। इन फिल्‍मों में भी दिखेंगे अजय इसके अलावा अजय देवगन 'मैदान' में नजर आएंगे जिसमें वह एक फुटबॉल कोच की भूमिका निभा रहे हैं। वह एसएस राजामौली की फिल्‍म 'आरआरआर' और संजय लीला भंसाली की फिल्‍म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का भी हिस्‍सा हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3qpMIhZ
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment