ऐक्ट्रेस () फिल्मों से लंबे समय तक गायब रहने के बाद अपने तलाक और दोबारा रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में आ गई थीं। मिनिषा लांबा आजकल फिर चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने एक इंटरव्यू में कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। मिनिषा लांबा ने बताया है कि एक समय पर वह एक बॉलिवुड ऐक्टर के साथ रिलेशनशिप में थीं और वह ऐक्टर बेहद फ्लर्ट और धोखेबाज था। मिनिषा लांबा ने आरजे सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में बताया, 'मैं एक ऐक्टर के साथ रिलेशनशिप में थी और उसने मुझे धोखा दिया था। उस ऐक्टर की पर्सनैलिटी ही बहुत बड़े फ्लर्ट की थी।' मिनिषा ने यह भी कहा कि वह आगे कभी भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े आदमी को डेट नहीं करना चाहती हैं। मिनिषा लांबा ने साल 2015 में रयान थाम से शादी की थी। पिछले साल दोनों का तलाक हो गया। हाल में मिनिषा ने बताया था कि वह किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने बताया है कि वह पिछले एक साल से रिलेशनशिप में हैं मगर अपने बॉयफ्रेंड के नाम का खुलासा नहीं करेंगी क्योंकि वह उनकी प्राइवेसी की कद्र करती हैं। बता दें कि मॉडलिंग के बाद मिनिषा लांबा ने शूजित सरकार की फिल्म 'यहां' से डेब्यू किया था। इस फिल्म और इसमें मिनिषा की परफॉर्मेंस को काफी तारीफ मिली थी। इसके बाद मिनिषा ने 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड', 'बचना ऐ हसीनो', 'वेलडन अब्बा' और 'भेजा फ्राई 2' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। मिनिषा ने टीवी रिऐलिटी शो बिग बॉस के अलावा छूना है आसमान, तेनाली रामा और इंटरनेट वाला लव जैसी सीरीज में भी काम किया है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3h0VGyd
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment