Sunday, December 1, 2019

Movie

भारतीय जनता पार्टी पिछले काफी समय से सहित पूरे दक्षिण भारत में अपना आधार बढ़ाना चाहती है। इसी क्रम में के वर्किंग प्रेजिडेंट जेपी नड्डा तमिलनाडु पहुंचे और उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ जिला स्तर पर पार्टी का आधार बढ़ाने पर चर्चा की। इसी के साथ नड्डा की उपस्थिति में तमिल फिल्मों के ऐक्टर और राधा रवि ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि इससे पहले राधा रवि डीएमके पार्टी में थे लेकिन ऐक्ट्रेस नयनतारा के बारे में आपत्तिजनक बयान देने के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। इसके बाद जून में उन्होंने एआईएडीएमके का दामन भी थामा था। नमिता की बात करें तो उन्होंने बिल्ला, जगन मोहिनी जैसी कई फेमस फिल्मों में काम किया है। साउथ में नमिता की लंबी फैन फॉलोइंग है और उन्हें काफी पसंद किया जाता है। वैसे नमिता तमिलनाडु नहीं बल्कि गुजरात के सूरत शहर की रहने वाली हैं। मिस सूरत का खिताब जीतने के बाद उन्होंने 2001 में मिस इंडिया में भी भाग लिया था लेकिन वह तीसरे स्थान पर रही थीं। उन्होंने साल 2002 में तेलुगू रोमांटिक फिल्म सोन्थम से फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके बाद लगातार उन्हें काफी ग्लैमरस रोल्स मिलने लगे जिनसे वह साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में काफी पॉप्युलर हो गईं। नमिता की पॉप्युलैरिटी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके फैन्स ने कोयंबटूर में उनका एक मंदिर तक बनवा दिया है। एक बार नमिता के एक फैन ने उन्हें अगवा करने का भी प्रयास किया था। नीचे देखें, नमिता की कुछ हॉट तस्वीरें:


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/34ALlkU
https://ift.tt/2FLzuri

Saturday, November 30, 2019

Movie

और इस समय अपनी आने वाली फिल्म '' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में इन दोनों के साथ भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसमें कार्तिक और अनन्या की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। अनन्या और कार्तिक के सोशल मीडिया पर सामने आने वाले विडियोज को भी इनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। कार्तिक और अनन्या का एक और मजेदार विडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस विडियो को अनन्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसके अलावा इसे कार्तिक आर्यन के एक फैन पेज से भी शेयर किया गया है। इस मजेदार विडियो में अनन्या कार्तिक को बताती हैं कि उनकी पैंट्स की जिप खुली है। इस बात को सुनकर कार्तिक पैंट्स की जिप बंद करते हैं तो अनन्या उनसे कहती हैं, 'तुम इतना रिवील क्यों करते हो?' इसके जवाब में कार्तिक मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'मैं चीजों को छिपाता नहीं हूं।' विडियो के लास्ट में कार्तिक एक शरारती स्माइल भी देते हैं। बता दें कि 'पति पत्नी और वो' का डायरेक्शन मुदस्सर अजीज ने किया है। यह 1978 में इसी नाम से आई सुपरहिट फिल्म का रीमेक है। फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है और बॉक्स ऑफिस पर इसका क्लैश अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सैनन की 'पानीपत' से होगा।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Y1PV9k
https://ift.tt/2FLzuri

Movie

इन दिनों की आने वाली फिल्‍म का गाना 'धीमे धीमे' फैंस के बीच काफी पॉप्‍युलर हो रहा है। यही वजह है कि हाल ही में ने इंस्‍टाग्राम पर कार्तिक से गाने के स्‍टेप्‍स उन्‍हें सिखाने की रिक्‍वेस्‍ट की थी। कार्तिक ने भी ऐक्‍ट्रेस की रिक्‍वेस्‍ट मान ली। हाल ही में दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर मिले जहां पपराजियों ने दोनों ऐक्‍टर्स की तस्‍वीरें क्‍लिक कीं। इस दौरान दीपिका को कार्तिक 'धीमे धीमे' के स्‍टेप्‍स सिखाते दिखे। जहां वाइट टॉप, ब्‍लू डेनिम, रेड जैकेट और सनग्‍लासेस में दीपिका हमेशा की तरह स्‍टनिंग नजर आ रही थीं, वहीं कार्तिक वाइट टीशर्ट, मल्‍टीकलर जैकेट, ब्‍लैक पैंट और सनग्‍लासेस में बेहद कूल दिख रहे थे। देखें, जब कार्तिक ने दीपिका को सिखाया गाने का हुक स्‍टेप: बता दें, कार्तिक ने 'धीमे धीमे' को लेकर एक चैलेंज शुरू किया है। इसी के बाद दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पर 'धीमे धीमे' चैलेंज में भाग लेने के लिए कार्तिक से गाने के स्टेप सिखान के लिए रिक्वेस्ट की थी। ऐक्ट्रेस ने लिखा था, 'क्या आप मुझे धीमे धीमे स्टेप सिखाएंगे!? मैं धीमे धीमे चैलेंज में भाग लेना चाहती हूं!!!' वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका अब 'छपाक' और '83' जैसी फिल्‍मों में नजर आएंगी। वहीं, कार्तिक 'पति पत्नी और वो' में भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे जैसे ऐक्‍ट्रसेस के साथ दिखेंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2DK7PEx
https://ift.tt/2FLzuri

Movie

बॉलिवुड सुपरस्टार की आने वाली फिल्म '' की इस समय हर तरफ चर्चा है। पिछले कुछ समय से इस फिल्म के गाने 'हु़ड़ हुड़ दबंग' पर हुआ विवाद भी काफी चर्चा में है। इस गाने में कुछ साधुओं को गिटार के साथ सलमान खान के साथ डांस करते हुए दिखाया गया है। कुछ लोगों का कहना है कि इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। अब इस गाने पर सलमान खान का रिऐक्शन भी सामने आया है। 'दबंग 3' के गाने 'मुन्ना बदनाम हुआ' की लॉन्चिंग के मौके पर सलमान ने कहा, 'ऐसी कॉन्ट्रोवर्सी तो आती जाती रहती हैं।' वरीना की ओर इशारा करते हुए उनकी डेब्यू फिल्म 'लवयात्री' के टाइटल पर हुए विवाद पर उन्होंने कहा, 'ये इनकी फिल्म के टाइटल की भी कॉन्ट्रोवर्सी थी जिसे अब खारिज किया जा चुका है और मामला बंद हो गया है।' सलमान ने कहा कि ऐसी बातों को बड़ा इशू बनाकर लोग फेम पाने की कोशिश करते हैं। इससे पहले इस गाने की कोरियॉग्रफर शबीना खान ने कहा था कि गाने में गिटार के साथ दिख रहे साधु असली नहीं बल्कि डांसर हैं और मध्य प्रदेश में महेश्वर में हुई शूटिंग के दौरान वहां असली साधु भी मौजूद थे जिन्होंने फिल्म की शूटिंग को इंजॉय किया। बता दें कि इस गाने के बारे में हिंदू जनजागृति समाज का कहना है कि इसकी वजह से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। समिति ने इस गाने के उस सीन पर आपत्ति उठाई है, इसलिए उन्होंने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से अपील की है कि फिल्म को सर्टिफिकेट न दिया जाए और उसकी रिलीज पर रोक लगाई जाए।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2R7QaOY
https://ift.tt/2FLzuri

Movie

और की अपकमिंग फिल्‍म 'गुड न्‍यूज' को लेकर काफी चर्चा है। फिल्‍म के ट्रेलर को पहले ही सोशल मीडिया पर अच्‍छा रिस्‍पॉन्‍स मिल चुका है। फिल्‍म में और भी अहम किरदारों में हैं। डायरेक्‍टर राज मेहता की इस फिल्‍म का इन दिनों जमकर प्रमोशन हो रहा है। इस बीच अक्षय ने फिल्‍म के सेट से एक मजेदार विडियो शेयर किया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यह फिल्‍म की कास्‍ट का एक BTS (बिहाइंड द सीन) विडियो है। 2 मिनट 24 सेकंड के इस विडियो में कास्‍ट और क्रू की मेहनत के साथ मस्‍ती भी नजर आ रही है। विडियो की शुरुआत में कास्‍ट फोटो के लिए पोज दे रही है। इसके बाद अक्षय एक जोक सुनाते हैं जिस पर सभी हंसी देते हैं। विडियो में डायरेक्‍टर कहते हैं कि जब अक्षय, करीना, दिलजीत और कियारा एकजुट होते हैं तो यह एक 'मेंटल' सिचुएशन होती है। वहीं, एक जगह कियारा को अक्षय वीलचेयर पर लाते हैं लेकिन फिर वह चेयर को धकेल देते हैं और कियारा आगे बढ़ते हुए चली जाती हैं जो कि मजेदार सीन है। इस विडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह फिल्‍म सुपरहिट होगी। देखें लोगों के रिऐक्‍शन्‍स:


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2L8Irwf
https://ift.tt/2FLzuri

Movie

गुजरे जमाने की ऐक्ट्रेस की मां का शनिवार को निधन हो गया। वह 80 साल की थीं और कुछ समय से बीमार चल रही थीं। बेट्टी को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत थी और उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेट्टी की शादी एक गुजराती व्यापारी चुन्नीभाई कपाड़िया से हुई थी और उनके 4 बच्चे डिंपल, सिंपल, रीम और मुन्ना हुए। कुछ दिनों पहले बेट्टी को जुहू में एक मल्टीप्लेक्स में , और अक्षय की बेटी नितारा के साथ देखा गया था। बता दें कि कुछ दिन पहले ही बेट्टी कपाड़िया ने अपने परिवार व दोस्तों के साथ लोनावाला अपना 80वां जन्मदिन मनाया था। उनके जन्मदिन की तस्वीरें ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ दिखाई दे रही थीं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/37ViQk8
https://ift.tt/2FLzuri

Movie

एक बार फिर ऐक्शन-थ्रिलर फिल्म के साथ रुपहले पर्दे पर दस्तक देने को तैयार हैं। इस बार जॉन ऐक्शन अवतार में फिल्म '' में दिखाई देंगे। अब इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी हो चुकी है। यह फिल्म 14 अगस्त 2020 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को पेन स्टूडियोज, अजय कपूर और जॉन अब्राहम के होम प्रॉडक्शन जेए एंटरटेनमेंट ने प्रड्यूस किया है। फिल्म के बारे में बात करते हुए जॉन ने कहा, 'अटैक एक दिलचस्प थ्रिलर फिल्म है जिसकी स्टोरीलाइन और जॉनर मुझे पसंद आया। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी जिससे लोगों में इसकी दिलचस्पी और बढ़ जाएगी। जेए एंटरटेनमेंट के जरिए हमारी कोशिश है कि हम मनोरंजन करने के साथ ही लोगों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों को भी उठाएं।' इस फिल्म को नए डायरेक्टर लक्ष्य राज आनंद ने डायरेक्ट किया और लिखा है। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म एक ऐसी घटना पर आधारित है जिसमें आतंकवादियों द्वारा होस्टेज बनाए जाने के कारण पूरा देश घुटनों पर आ गया था। फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा जैकलिन फर्नांडिस और रकुल प्रीत सिंह महत्वपूर्ण भूमिका दिखाई देंगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2L7ZZs4
https://ift.tt/2FLzuri