Thursday, April 1, 2021

Movie

फिल्‍म की शुरुआत एक विमान हादसे से होती है। इसमें 70 लोगों की जान गई है। जांच चल रही है। रणवीर मल्‍होत्रा (मोहित चड्ढा) आदित्‍यराज एविएशन कंपनी के मालिक हैं। पता चलता है कि हादसा विमान में खराबी के कारण हुई थी। रणवीर अपनी ही कंपनी में मौजूद भ्रष्‍ट लोगों के घोटाले का पर्दाफाश करना चाहता है। लेकिन एक साजिश रची जाती है। रणवीर को प्राइवेट जेट से दुबई जाना है। उसका विमान हवा में ही गायब हो जाता है। विमान में जब रणवीर की नींद खुलती है, तो पता चलता है कि क्रू मेंबर और पायलट को मार दिया गया है। विमान ऊपर आसमान में है और ऑटो पायलट मोड में हैं। कहानी आगे रणवीर के विमान में स्‍ट्रगल और हीरोइज्‍म के साथ सुरक्ष‍ित वापस लौटने की है। रिव्‍यू 'फ्लाइट' फिल्‍म की शुरुआत एविएशन इंडस्‍ट्री में होने वाले संभावित घोटालों से होती है। कमाई के लिए मासूम लोगों की जान की परवाह नहीं करना आपको कुरेदता है। लेकिन फिल्‍म इस विषय को सिर्फ छूकर आगे बढ़ जाती है। फिल्‍म ऐक्‍शन-थ्र‍िलर है और जब कहानी आगे बढ़ती है तो यह आपको बांधती है। 'फ्लाइट' पूरी तरह से मोहित चड्ढा के इर्द-गिर्द है। उन्‍हें सबसे ज्‍यादा स्‍क्रीन टाइम भी मिला है। ऐसे में 'जी सिने स्‍टार्स की खोज' से निकलकर आए इस ऐक्‍टर के पास करने को बहुत कुछ है। उनका किरदार रणवीर मल्‍होत्रा अमीर है। उसके महंगे शौक हैं। प्राइवेट जेट, महंगी शराब, बड़ा घर। यह किरदार आपको प्रभावित करता है। लेकिन फिल्‍म की शुरुआत में ही इन बातों पर इतना जोर दिया गया है कि आप एक समय के बाद ऊब जाते हैं और इससे आगे बढ़ना चाहते हैं। कहानी आगे बढ़ती है, रोमांच जगता है। लेकिन मोहित चड्ढा कई बार जरूरत से ज्‍यादा लाउड दिखते हैं। रणवीर मल्‍होत्रा का किरदार हिंदी फिल्‍मों, खासकर अमिताभ बच्‍चन और शाहरुख खान से बहुत प्रेरित है। यह बात उसकी डायलॉग डिलिवरी से लेकर एक्‍सप्रेशंस और यहां तक कि आवाज में भी झलकती है। वह हर बात पर मजाक करता है। यहां तक कि जब उसे यह एहसास हो जाता है कि फ्लाइट में अकेला है और उसकी जान को खतरा है, तब भी वह इसी अंदाज में रहता है। एक बिना पायलट वाले फ्लाइट में अकेले फंसे इंसान के लिए जूझने के लिए बहुत कुछ है। लेकिन रणवीर मल्‍होत्रा का किरदार उस संघर्ष की बजाय हंसी-मजाक में ज्‍यादा समय बिताता है। मोहित चड्ढा के अलावा फिल्‍म में पवन मल्‍होत्रा, जाहिर हुसैन और विवेक वासवानी जैसे मंझे हुए कलाकार भी हैं। उन्‍हें कहानी में जितनी जगह दी गई है, उसमें उन्‍होंने न्‍याय किया है। श‍िबानी बेदी भी अपने छोटे से रोल में जंचती हैं। एक ऐक्‍शन-थ्र‍िलर के लिए बैकग्राउंड स्‍कोर बहुत महत्‍वपूर्ण हो जाता है। ऐसे में स्‍मृति मिनोचा का संगीत समां बांधता है। फिल्‍म की कहानी में दर्शकों को बांधने का दम है। रोमांच है। और यही इसकी जान भी है। शुरुआती आधे घंटे फिल्‍म थोड़ी स्‍लो लगती है, लेकिन एक बार रफ्तार पकड़ने के बाद बतौर दर्शक आप बंध जाते हैं। मोहित चड्ढा के कंधों पर इस पूरी फिल्‍म का भार है। वह इसे बहुत हद तक निभाते भी हैं। लेकिन कई बार यह महसूस होता है कि एडिटिंग टेबल पर थोड़ी और मेहनत की जा सकती थी। स्‍क्रीनप्‍ले को और चुस्‍त बनाया जा सकता था। वीएफएक्‍स पर भारतीय फिल्‍मों के मानदंडों के हिसाब से बढ़‍िया काम किया गया है। फिल्‍म अंत में कुछ सस्‍पेंस छोड़ जाती है, जो असल में 'फ्लाइट 2' की तैयारी है। कुल मिलाकर, इस 'फ्लाइट' की यात्रा रोमांचक तो है, लेकिन इसके लिए आपको खुद भी मानसिक रूप से कुछ तैयारियां करनी होंगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3dq2ELj
https://ift.tt/2FLzuri

Every Knowladge

In pics: Amy Jackson and son Andreas's cutest mother-son moments

from Entertainment News, Celebrity News, Latest Movie News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/3sWAIoA

Every Knowladge

Hema Malini took to her Twitter handle to share her concern and prayers for Kirron Kher’s health. According to her, she is upset to hear that Kirron is unwell and in hospital.

from Entertainment News, Celebrity News, Latest Movie News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/31HwJAk

Every Knowladge

Information and Broadcasting Minister Prakash Javadekar announced on Thursday that Superstar Rajinikanth will be honoured with the prestigious Dadasaheb Phalke Award. The actor recently took to his social media handle to pen a thank you note for his fans, friends and colleagues.

from Entertainment News, Celebrity News, Latest Movie News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/2PTDyMv

Every Knowladge



from Entertainment News, Celebrity News, Latest Movie News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/31GdmI4

Every Knowladge

Amitabh Bachchan recently took to his blog to announce that he has received the first dose of COVID-19 vaccination. The megastar also revealed that his entire family, except Abhishek Bachchan, has got it.

from Entertainment News, Celebrity News, Latest Movie News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/3rKJBR1

Movie

कंगना रनौत अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी बेबाक बयानबाजी को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार हंसल मेहता के एक ट्वीट पर कंगना रनौत ने जो जवाब दिया है, वह काफी मजेदार है। फैन्स को भी कंगना का यह अंदाज खूब भा रहा है। दरअसल हुआ यूं कि Rosie Roti नाम के ट्विटर हैंडल से एक सवाल पूछा गया था, जो यह था, 'आज के वक्त में इंडियन सिनेमा में काम करने वाली ऐसी कौन सी महिला ऐक्टर सबसे महान हैं, आपके हिसाब से? कोई सफाई या योग्यता की जरूरत नहीं है। भाषा और शैली की कोई सीमा नहीं है। सिर्फ एक नाम बताएं।' इसी ट्वीट पर हंसल मेहता ने रिप्लाई किया। हालांकि, हंसल मेहता ने शब्दों में कुछ भी नहीं कहा, लेकिन उन्होंने कंगना रनौत की एक तस्वीर शेयर की, जो फिल्म 'मणिकर्णिका' से है। साफ है कि हंसल मेहता कंगना को इंडस्ट्री की सबहतरीन ऐक्ट्रेस मानते हैं। हंसल मेहता के इसी ट्वीट पर कंगना ने फौन चुटकी ले ली और कहा, 'मुझे पता था प्यार तो करते हो, मगर पता नहीं छुपाते क्यों हो।' हालांकि फैन्स ने भी कंगना के इस पोस्ट पर खूब मजे लिए हैं। एक ने लिखा है- कौन कहता है कि झूठ के पैर नहीं होते मुझे तो झूठ के हाथ, पैर, मुंह के साथ साथ डेढ़ फीट लम्बी सफ़ेद दाढ़ी भी दिखती है एक अन्य यूजर ने लिखा है- वन साइडेड लव। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत की अगली फिल्म 'थलाइवी' है, जिसका एक सॉन्ग आज रिलीज होनेवाला है। इसके अलावा कंगना 'धाकड़' में भी नजर आएगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3sNRV3Q
https://ift.tt/2FLzuri