Thursday, July 1, 2021

Movie

सुशांत सिंह राजपूत () की मौत के बाद से ही ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करती हैं तो ट्रोलर्स उन्हें निशाने पर ले लेते हैं। रिया चक्रवर्ती का 1 जुलाई को बर्थडे है और बर्थडे से कुछ घंटे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम (Rhea Chakraborty Instagram) अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैन्स से एक बीमार बच्चे के लिए आर्थिक मदद मांगी। लेकिन ऐसा करके रिया चक्रवर्ती बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। सुशांत की मौत के बाद उनके पिता ने रिया को उनके बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार बताया। सुशांत के फैन्स ने भी रिया चक्रवर्ती पर खूब गुस्सा निकाला था और सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे थे। हालांकि रिया ने तब सुशांत के पिता के आरोपों को गलत बताया था। रिया चक्रवर्ती के प्रति फैन्स और यूजर्स का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है और इसलिए वह कुछ भी पोस्ट करती हैं तो उन पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ता है। कुछ ऐसा ही इस बार फिर हुआ है। रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर बीमार बच्चे के लिए मदद मांगते हुए वीडियो शेयर किया। वीडियो के साथ कैप्शन में रिया चक्रवर्ती ने उस बच्चे के नाम के साथ-साथ बीमारी के बारे में भी जानकारी दी है और बताया है कि उस बच्चे के लिए एक खास दवाई चाहिए जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है। उसी कीमत के लिए रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर डोनेशन लिंक शेयर कर लोगों से मदद करने की गुजारिश की। साथ ही रिया ने वीडियो में बताया कि वह अपनी तरफ से उस बीमार बच्चे की मदद कर चुकी हैं। यूजर्स बोले- तुम किसी से मदद मांगने के लायक नहीं इस पर लोगों ने रिया चक्रवर्ती को निशाने पर ले लिया और खूब सुनाया। एक यूजर ने कॉमेंट किया, 'तुम ही मदद करो। तुम्हारे पास तो खूब पैसा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अपनी इमेज चेंज करने की कोशिश कर रही हो? कुछ फायदा नहीं होगा।' एक और यूजर ने कॉमेंट किया, 'ताई ने भी सोशल सर्विस स्टार्ट कर ली?' कुछ यूजर्स तो सारी हदें पार कर गए, जिनमें से एक ने वीडियो पर लिखा, 'आप किसी से मदद मांगने लायक नहीं हो।' 'चेहरे' में नजर आएंगी रिया, 2009 में किया था डेब्यू प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती अब फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी, जिसमें अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, क्रिस्टल डिसूजा, सिद्धांत कपूर, रघुबीर यादव और अन्नू कपूर जैसे स्टार्स हैं। रिया चक्रवर्ती 1 जुलाई को 29वां बर्थडे मना रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी की दुनिया से साल 2009 में की थी। इसके बाद उन्होंने एमटीवी वीजे के लिए ऑडिशन दिया। ऑडिशन में सिलेक्ट होने के बाद रिया चक्रवर्ती ने कुछ टीवी शोज होस्ट किए और फिर साउथ की फिल्मों का रुख किया। 2012 में रिया चक्रवर्ती ने तेलुगु फिल्म Tuneega Tuneega से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखे और उसके एक साल बाद यानी 2013 में रिया चक्रवर्ती ने फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' के जरिए बॉलिवुड में एंट्री की।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3dvOLMv
https://ift.tt/2FLzuri

Movie

बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार (Naseeruddin Shah) को 29 जून के दिन मुंबई के खार स्थित 'हिंदूजा हॉस्पिटल' में एडमिट कराया गया था। इसपर 'पिंकविला' ने नसीरुद्दीन शाह ( wife Ratna Shah) की पत्नी रत्ना शाह से खास बातचीत की है। रत्ना शाह ने ऐक्टर की हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए बताया कि अभी वह एकदम ठीक हैं। पिंकविला से बात करते हुए रत्ना ने कहा, 'नसीरुद्दीन () पूरी तरह ठीक हैं। उनके फेफड़े पर एक छोटा सा स्पॉट है, जिसका इलाज चल रहा है। पूरी उम्मीद है कि उन्हें कल तक छुट्टी मिल जाएगी।' उन्होंने आगे कहा,'यह सिर्फ निमोनिया है, लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि फेफड़े पर जो स्पॉट पाया गया है वह अभी एक छोटे से हिस्से में है इसलिए उम्मीद है कि जल्द ही यह ठीक हो जाएगा।' नसीरुद्दीन शाह के भतीजे मोहम्मद अली शाह ने भी कहा,'मेरे पिताजी ने उनसे फोन पर बात की थी। वह ठीक हैं। यह निमोनिया है, लेकिन इसमें चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है।' नसीरुद्दीन शाह के मैनेजर ने कहा,'ऐक्टर दो दिन से हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। उनके शुरुआती चेकअप में जैसे ही निमोनिया का पता चला उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और जल्द ही वह ठीक हो जाएंगे।' वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले साल नसीरुद्दीन शाह वेब शो 'बंदिश बैंडिट्स' में नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3hhZISQ
https://ift.tt/2FLzuri

Movie

बचपन में भाई-बहनों के साथ आपने भी हंसी-मजाक में खूब गुत्‍थम गुत्‍थी की होगी। बचपन के दिन सुहाने होते हैं और सबसे हसीन यादों में ये वो पल हैं, जो हमें हमेशा याद आते हैं। आपने ठहरे हुए पानी में दो जलकुकड़ी को भी आपस में भ‍िड़ते देखा होगा। () और () की उम्र भले ही 24 साल और 20 साल हो, लेकिन दोनों बहनों की यारी बचपन की तरह अभी भी जवां है। कम से कम इस वायरल वीडियो को देखने के बाद आप भी यही कहेंगे। जिम में वर्कआउट करने पहुंची दोनों बहनों की गुत्‍थम गुत्‍थी का यह वीडियो (Janhvi khushi fun Fighting Video) मजेदार भी है और यह सीख भी कि अपनों के बीच बचपन को कभी बीतने नहीं देना चाहिए। जान्‍हवी ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया वीडियोजान्‍हवी कपूर ने यह वीडियो अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर शेयर किया है। वीडियो को कैप्‍शन दिया है, 'हम दोनों वर्कआउट को लेकर वाकई बहुत सीरियस हैं।' वीडियो में जान्‍हवी लाल और बैंगनी रंग के आउटफिट में तो खुशी ग्रे और ब्‍लैक कलर के कपड़ों में नजर आ रही हैं। दोनों बहनें पिलाटेज के लिए जिम पहुंची थीं। नम्रता पुरोहित ने शूट की बहनों की मस्‍तीवीडियो में जान्‍हवी, खुशी के पैर खींचते हुए नजर आ रही हैं, जबकि खुशी उनसे बचने की कोश‍िश करते हुए जमीन पर हंसते हुए इधर से उधर गोल-गोल घूम रही हैं। दोनों की हंसी गूंज रही है। इस वीडियो को जान्‍हवी और खुशी की ट्रेनर नम्रता पुरोहित ने शूट किया है। नम्रता ने अपने अकाउंट से हाल ही जान्‍हवी का एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह स्‍क्‍वॉट्स करती नजर आ रही हैं। फादर्स डे पर दिखा परिवार का प्‍यारजान्‍हवी और खुशी, बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटियां हैं। बीते दिनों फादर्स डे के मौके पर दोनों अपने पिता के साथ सौतेले भाई बहन अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर के साथ डिनर करते हुए नजर आए थे। जान्‍हवी और खुशी जहां पहले से अर्जुन कपूर के बेहद करीब हैं, वहीं श्रीदेवी के निधन चारों भाई-बहनों में निकटता और प्‍यार और बढ़ी है। इन फिल्‍मों में नजर आने वाली हैं जान्‍हवीजान्‍हवी कपूर ने साल 2018 में ईशान खट्टर के अपॉजिट 'धड़क' फिल्‍म से बॉलिवुड डेब्‍यू किया। तब से अब तक वह 'गुंजन सक्‍सेना: द कारगिल गर्ल' और 'रूही' जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुकी हैं। जान्‍हवी आगे करण जौहर की 'दोस्‍ताना 2' और 'गुड लक जेरी' जैसी फिल्‍मों में दिखने वाली हैं। खुशी कपूर अभी सिनेमाई पर्दे से दूर हैं। हालांकि, चर्चा यह जरूर है कि देर-सवेर खुशी भी बॉलिवुड में दस्‍तक देंगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3xazyrW
https://ift.tt/2FLzuri

Movie

आलिया भट्ट () स्टारर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) की शूटिंग खत्म करने के बाद फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने अब अपने अगले प्रॉजेक्ट 'हीरा मंडी' (Heera Mandi) की शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि भंसाली इस वेब सीरीज को डायरेक्ट नहीं करेंगे। वह इसे बस प्रड्यूस करेंगे। संजय लीला भंसाली अपने इस प्रॉजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। 'फिल्मफेयर' की रिपोर्ट के मुताबिक, भंसाली ने 'हीरा मंडी' की शूटिंग शुरू कर दी है और इसकी शूटिंग वहीं चल रही है जहां 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का सेट लगा था। पढ़ें: बता दें कि 'गगूंबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग का कुछ हिस्सा बचा हुआ था, जिसे हाल ही पूरा गया है। इस फिल्म के बाद भंसाली ने तुरंत ही 'हीरा मंडी' की शूटिंग शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फिलहाल बिल्कुल भी आराम के मूड में नहीं हैं। बात करें 'हीरा मंडी' की कास्ट की, तो अभी इसे लेकर कुछ भी कन्फर्मेशन नहीं आया है, पर कहा जा रहा है कि इस वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi), निमरत कौर (Nimrat Kaur), मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) और सयानी गुप्ता (Sayani Gupta) अहम किरदारों में नजर आएंगी। वहीं इससे पहले खबरें थीं कि 'हीरा मंडी' में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लीड रोल में होंगी। पढ़ें: ऐसा कहा जा रहा था कि संजय लीला भंसाली के दोनों प्रॉजेक्ट यानी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'हीरा मंडी' एक ही हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। जहां 'गंगूबाई काठियावाड़ी' कमाठीपुरा की बेगम गंगूबाई पर आधारित है, वहीं 'हीरा मंडी' लाहौर की गलियों के रेड लाइट एरिया और वहां के कल्चर पर आधारित होगी। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 30 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन, हुमा कुरैशी, इमरान हाशमी, विजय राज और सीमा पहवा जैसे स्टार्स नजर आएंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3dsRWV2
https://ift.tt/2FLzuri

Movie

मुंबई टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार मर्डर केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने राउफ मर्चेंट को दोषी ठहराए जाने का फैसला बरकरार रखा। इसके अलावा हाई कोर्ट ने दूसरे आरोपी अब्दुल राशिद को दोषी ठहराया है जिसे पहले सेशन कोर्ट ने बरी कर दिया था। महाराष्ट्र सरकार ने अब्दुल राशिद को बरी किए जाने के फैसले को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में अपील की थी। अब्दुल राशिद को दोषी ठहराए जाने के साथ ही आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। वहीं महाराष्ट्र सरकार की अपील खारिज करते हुए रमेश तौरानी को बरी किए जाने का फैसला बरकरार रखा। उन पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप था। जस्टिस जाधव और बोरकर की बेंच ने इस केस का फैसला सुनाया। गुलशन कुमार से जुड़ी कुल चार याचिकाएं बॉम्बे हाई कोर्ट में दाखिल की गई थी। इनमें तीन अपील रउफ मर्चेंट, राकेश चंचला और राकेश खाओकर को दोषी ठहराए जाने की खिलाफ की गई थीं। 1997 में गुलशन कुमार की हत्या की गई थी 12 अगस्‍त 1997 को गुलशन कुमार की हत्‍या कर दी गई थी। जीतेश्वर महादेव मंदिर के बाहर उनके शरीर को 16 गोलियों से छलनी कर दिया गया। दाऊद इब्राहिम और अबू सलेम ने गुलशन कुमार की हत्‍या की साजिश रचने का नाम आया था। गुलशन कुमार की हत्या के लिए दो शार्प शूटरों को मंदिर के बाहर तैनात किया था। 2002 में सुनाई गई थी उम्रकैद की सजा गुलशन कुमार ने 80 के दशक में टी सीरीज की स्थापना की थी। 90 के दशक वह कैसेट किंग के नाम से मशहूर हो गए थे। इस मामले में मर्चेंट को दोषी ठहराया गया था। साल 2002 में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थ। 2009 में बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल मिली थी लेकिन बाद में बांग्लादेश भाग गया था। फर्जी पासपोर्ट मामले में बांग्लादेश पुलिस ने उसे अरेस्ट किया था। पूर्व डीजीपी राकेश मारिया ने किया था खुलासा अबू सलेम के इस प्‍लान की जानकारी पुलिस को भी थी। पांच महीने पहले अप्रैल महीने में ही एक मुखबिर ने महाराष्‍ट्र के पूर्व डीजीपी राकेश मारिया को इस बारे में खबर दी थी। फोन पर कहा था, 'सर, गुलशन कुमार का विकेट गिरने वाला है।' राकेश मारिया ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3qEwXUB
https://ift.tt/2FLzuri

Movie

अपने डांस से हर बार फैन्स का दिल जीतने वाली नोरा फतेही (Nora Fatehi) का नया डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा पिंक बिकीनी टॉप और डेनिम शॉर्ट्स में किलर मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं। वीडियो में नोरा पूल के किनारे अपने डांस का कमाल दिखा रही हैं। नोरा अक्सर अपना स्पेशल डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया करती हैं। नोरा हमेशा ही अपने मूव्स से लोगों को दीवाना बना लिया करती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। वीडियो में नोरा ड्रेक के गाने 'वन डांस' पर धमाल मचाती दिख रही हैं। नोरा इस वीडियो में जितने खूबसूरत मूव्स दिखा रहीं उतना ही खूबसूरत उनका एक्प्रेशंस भी नजर आ रहा है। कुछ घंटों पहले शेयर हुए इस वीडियो को अब तक करीब 17 लाख से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा जल्द ही अजय देवगन की फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी नजर आएंगीं। नोरा 'बाहुबली: द बिगनिंग', 'किक 2', 'स्त्री, 'भारत', 'स्ट्रीट डांसर: 3डी' जैसी कई बॉलिवुड फिल्मों में अपना जलवा दिखा चुकी हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3xbcUzt
https://ift.tt/2FLzuri

Wednesday, June 30, 2021

Every Knowladge

Adorable moments from Anushka Sharma-Virat Kohli’s first London trip with Vamika

from Entertainment News, Celebrity News, Latest Movie News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/3hfPi6a