Tuesday, October 29, 2019

Movie

अनन्या पांडे आज अपना 21वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। बीती रात से ही सेलिब्रेशल का दौर शुरू हो गया है। उनकी अगली फिल्म 'पति पत्नी और वो' के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो उनके इसी बर्थडे सेलिब्रेशन की है। कुछ विडियोज़ भी इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह केक काटती और नाचती नजर आ रही हैं। अनन्या इन तस्वीरों और विडियो में काफी अट्रैक्टिव नजर आ रही हैं। तस्वीरों में अनन्या रेड और वाइट क्रॉप टॉप टीशर्ट और डेनिम में नजर आ रही हैं। उनके सिर पर क्राउन साफ बता रहा है कि बर्थडे गर्ल कौन है वहां। जो विडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनमें से एक विडियो में अनन्या मोमबत्ती जलते हुए केक के सामने आंख मूंदकर बैठी हैं, जैसे कोई विश मांग रही हों। इसके बाद वह खड़े होकर मोमबत्तियां बुझाती हैं। अगले विडियो मेंअनन्या अपना बर्थडे केक काटती नजर आ रही हैं। केक काटने के बाद पहला बाइट वह खुद लेती है और तुरंत उन्हें एहसास होता है उन्होंने गड़बड़ कर दिया और वह वहां मौजूद क्रू को केक खिलाने के लिए आगे बढ़ती हैं। इसके अलावा एक और विडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें बर्थडे गर्ल अनन्या डांस करती नजर आ रही हैं और उन्हें डांस करते हुए कोई उन्हें सामने से शूट कर रहा है। उनके पापा चंकी पांडे ने बेटी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए बर्थडे विश किया है और लिखा है, 'मेरी छोटी सी स्टार हमेशा जगमाती रहो।' मां भावना पांडे ने भी बेटी के साथ एक प्यारी से तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ उन्हें विश करते हुए लिखा है, 'प्यार और तुमपर हमें काफी गर्व है मेरी बच्ची। हमेशा चमकती रहो।' वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया के साथ 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' में नजर आ चुकीं अनन्या बहुत जल्द कार्तिक आर्यन औऱ भूमि पेडनेकर के साथ 'पति पत्नी और वो' के रीमेक में नजर आएंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/330s6An
https://ift.tt/2FLzuri

Movie

दिवाली के मौके पर कई सिलेब्रिटीज ने स्पेशल पार्टी रखीं। ऐसी ही एक पार्टी मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी रखी, जिसमें शाहरुख खान से लेकर काजोल, कटरीना कैफ और अक्षय कुमार जैसे सभी स्टार्स शामिल हुए। सब अच्छा चल रहा था। लेकिन तभी एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या राय की मैनेजर रहीं अर्चना सदानंद के लहंगे में आग लग गई। लेकिन इससे पहले कि आग और अधिक बढ़ती, शाहरुख खान तुरंत उनके पास दौड़े और अपने जैकेट से अर्चना के लहंगे में लगी आग को बुझाया। इस हादसे में जहां अर्चना के हाथ और टांगें जल गईं वहीं शाहरुख भी हल्के-फुल्के जल गए। मिड डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, अर्चना को मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में ऐडमिट कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, अर्चना सदानंद को सोमवार तड़के सुबह हॉस्पिटल में लाया गया और वहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है ताकि इंफेक्शन न हो। डॉक्टरों के अनुसार, अर्चना 15 पर्सेंट जल गईं और शाहरुख को भी उन्हें बचाते वक्त कुछ चोटें आईं। इस रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र ने आगे बताया, 'अर्चना अपनी बेटी के साथ आंगन में थीं और उसी दौरान एक दीये से उनके लहंगे ने आग पकड़ ली। आसपास खड़े लोग स्तब्थ रह गए और उन्हें कुछ समझ नहीं आया कि क्या करें। तभी शाहरुख ने बिना देर किए अर्चना की तरफ दौड़ लगाई और जैकेट से आग बुझाकर उनकी जान बचाई। अर्चना अभी भी हॉस्पिटल में हैं और इस हादसे से धीरे-धीरे उबर रही हैं। वहीं शाहरुख को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है। उम्मीद करते हैं कि वह भी जल्दी ठीक हो जाएं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/320G6ZE
https://ift.tt/2FLzuri

Every Knowladge

This year, Bollywood megastar Amitabh Bachchan hosted a star-studded Diwali bash at his residence. The Bachchan's hosted the party after a gap of two years. B-town celebs graced the event at Bachchan's residence Jalsa, which was all decorated with lights and lanterns for the special party.

from Latest Entertainment News, Movies News, Celebrity News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/2PueQjG

Movie

हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं जिनमें कहा गया कि संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'बैजू बावरा' में अजय देवगन लीड रोल में हो सकते हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि इस फिल्म के लिए भंसाली ने रणवीर सिंह को लीड रोल में लिया है। फिल्म की कहानी एक मशहूर संगीतकार के बदले की कहानी होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर इस फिल्म में इसी संगीतकार का रोल प्ले करेंगे। कहा जा रहा है कि अजय देवगन ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में अजय को तानसेन का रोल ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। संजय लीला भंसाली ने दिवाली के मौके पर 'बैजू बावरा' की घोषणा की थी। हालांकि तब उन्होंने कास्ट के बारे में कुछ भी नहीं बताया था। फिलहाल वह आलिया भट्ट को लेकर 'गूंगबाई काठियावाड़ी' बना रहे हैं। इस फिल्म के पूरा होने के बाद ही वह 'बैजू बावरा' पर काम शुरू करेंगे। बात करें भंसाली और रणवीर की जोड़ी की, तो यह आज बॉलिवुड की सबसे सफल डायरेक्टर-ऐक्टर की जोड़ियों में से एक मानी जाती है। भंसाली के साथ रणवीर ने 'गोलियों की रासलीला-राम लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में काम किया है। तीनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। अगर 'बैजू बावरा' में रणवीर को लेने की बात सच साबित होती है, तो यह भंसाली और उनकी साथ में चौथी फिल्म होगी और तब यह फिर से उनकी पिछली फिल्मों वाली सक्सेस दोहरा सकती है। वहीं, रणवीर की अन्य फिल्मों की बात करें तो वह कबीर खान की '83' में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास करण जौहर की 'तख्त' भी है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2qOzr7Y
https://ift.tt/2FLzuri

Every Knowladge

Adding another golden feather to his career, Akshay Kumar has hit the century mark again this time for the fifth time in a row. His latest release 'Housefull 4' has witnessed another huge day at the box office after breaking records on its first Monday.

from Latest Entertainment News, Movies News, Celebrity News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/2JxASOB

Every Knowladge

Katrina Kaif and Vicky Kaushal may just be the hottest new couple in B-town and we can't keep calm. After months of keeping everyone guessing, their photos together during the Diwali festivities proved that there is no smoke without fire.

from Latest Entertainment News, Movies News, Celebrity News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/2NoR7ib

Movie

दिवाली जा चुकी है, लेकिन अभी भी इसका खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म स्टार्स और अन्य सिलेब्रिटीज भी इसके जोश से अभी बाहर नहीं निकल पाए हैं। तभी तो अभी भी सोशल मीडिया पर उनके फोटोज और विडियो जमकर शेयर किए जा रहे हैं और वे वायरल भी हो रहे हैं। ऐसा ही एक विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एकता कपूर और राजकुमार राव डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों गोविंदा और रवीना टंडन पर फिल्माए गए सुपरहिट गाने 'अंखियों से गोली मारे' थिरकते नजर आ रहे हैं। जिस धुन और देसी स्टाइल में दोनों नाच रहे हैं, वह काफी दिलचस्प है। उनके डांसिंग स्टाइल से आप भी रिलेट करने लगेंगे। इस विडियो को एकता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। विडियो पोस्ट करते हुए एकता ने लिखा, 'इसे शेयर करना ही था। मुझे डांस करना नहीं आता पर मुझे लगता है कि जूम्बा और मेरे पार्टनर ने मेरी मदद की। दिवाली पर एक छोटा सा गेट टुगेजर जो बाद में राजकुमार राव के साथ मेरे डांस से और भी मजेदार हो गया। #dancingsince2010.' बता दें कि राजकुमार राव ने अपना बॉलिवुड डेब्यू एकता कपूर के प्रॉडक्शन की फिल्म 'रागिनी एमएमएस' से किया था और तभी से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। इस फिल्म के बाद वह हाल ही में एकता के प्रॉडक्शन की ही फिल्म 'जजमेंटल है क्या' में नजर आए। अन्य फिल्मों की बात करें, तो राजकुमार जल्द ही जाह्नवी कपूर के ऑपोजिट 'रूहीअफ्जा' और नुसरत भरूचा व मोहम्मद जीशान आयूब के साथ 'तुर्रम खान' में दिखेंगे। वहीं एकता इन दिनों अपने कई टीवी सीरियल और वेब सीरीज के प्रॉडक्शन में बिजी हैं। उनकी 'नागिन 3' सीरीज का चौथा पार्ट यानी 'नागिन 4' जल्द ही शुरू होने जा रहा है, जिसमें फिलहाल निया शर्मा को साइन किया गया है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2JsEamr
https://ift.tt/2FLzuri