Sunday, August 29, 2021

Movie

बॉलिवुड के मेगास्टार () सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। वह अपने से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब अमिताभ बच्चन ने () पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इसमें उनके साथ उनकी पत्नी जया बच्चन () और उनके बच्चे नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपने बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन और बच्चन परिवार के कुछ और बच्चों के साथ फुटबाल खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं, जया बच्चन उन सबको देख रही हैं। अमिताभ बच्चन ने इस तस्वीर के साथ लिखा, 'राष्ट्रीय खेल दिवस' अमिताभ बच्चन ने हाल ही में लेटेस्ट ब्लॉग में बताया था कि उनके घर पर पानी की किल्लत चल रही है। अमिताभ बच्चन ने बताया कि जब वह सुबह उठे तो उनके घर में पानी नहीं आ रहा था। इसके साथ ही उन्होंने यह घरेलू समस्या लोगों को बताने पर माफी भी मांगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन की फिल्म 'चेहरे' हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी, अन्नू कपूर और रिया चक्रवर्ती जैसे कलाकार भी हैं। अमिताभ बच्चन ने अब वह फिल्म 'झुंड', 'ब्रह्मास्त्र', 'मेडे', 'गुडबाय' और 'द इंटर्न' जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे। फिलहाल बिग बी इस समय 'कौन बनेगा करोड़पति' का 13वां सीजन होस्ट कर रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3DsB7Fa
https://ift.tt/2FLzuri

Movie

जन्‍माष्‍टमी (Janmashtami) का त्‍योहार मनाने के लिए पूरा भारत तैयार है। देश ही नहीं, विदेशों में भी रहने वाले तमाम कृष्‍ण भक्‍त 30 अगस्‍त को भगवान कृष्‍ण के जन्‍मोत्‍सव के लिए लोग अलग-अलग तरीके से तैयारियां कर रहे हैं। इस मौके पर भकत बाल गोपाल के रूप में ड्रेसअप होते हैं और मंदिरों व घरों में पूजा करते हैं। श्री कृष्‍ण टेलिविजन शोज और फिल्‍मों में भी कई बार नजर आए हैं। उनके किरदार को कई ऐक्‍टर्स ने पर्दे पर जिया है जिसके बाद वे चर्चा में आ गए। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही ऐक्‍टर्स के बारे में बता रहे हैं...

जन्‍माष्‍टमी (Janmashtami) को लेकर भक्‍त उत्‍साहित हैं। इस बीच हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ऐक्‍टर्स के बारे में जो भगवान कृष्‍ण का किरदार निभाकर घर-घर में छा गए।


Janmashtami 2021: टीवी पर इन ऐक्‍टर्स ने निभाया श्री कृष्‍ण का रोल, रातों-रात हुई पॉप्‍युलैरिटी की कृपा

जन्‍माष्‍टमी (Janmashtami) का त्‍योहार मनाने के लिए पूरा भारत तैयार है। देश ही नहीं, विदेशों में भी रहने वाले तमाम कृष्‍ण भक्‍त 30 अगस्‍त को भगवान कृष्‍ण के जन्‍मोत्‍सव के लिए लोग अलग-अलग तरीके से तैयारियां कर रहे हैं। इस मौके पर भकत बाल गोपाल के रूप में ड्रेसअप होते हैं और मंदिरों व घरों में पूजा करते हैं। श्री कृष्‍ण टेलिविजन शोज और फिल्‍मों में भी कई बार नजर आए हैं। उनके किरदार को कई ऐक्‍टर्स ने पर्दे पर जिया है जिसके बाद वे चर्चा में आ गए। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही ऐक्‍टर्स के बारे में बता रहे हैं...



​सर्वदमन डी बनर्जी
​सर्वदमन डी बनर्जी

रामानंद सागर की पॉप्‍युलर सीरीज 'कृष्‍णा' टीवी पर खूब हिट रही थी। इसे हर वर्ग के लोगों ने पसंद किया था। सर्वदमन सीरियल में भगवान कृष्‍ण के रोल में नजर आए थे। भले ही 1983 की नैशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्‍म 'आदि शंकराचार्य' में उन्‍होंने टाइटल रोल प्‍ले किया लेकिन वह भगवान कृष्‍ण के रोल के लिए ही जाने जाते हैं।



नीतीश भारद्वाज​
नीतीश भारद्वाज​

पर्दे पर भगवान कृष्‍ण के रोल में नीतीश शायद सबसे ज्‍यादा पॉप्‍युलर हुए। बीआर चोपड़ा के शो 'महाभारत' से वह घर-घर में मशहूर हो गए। चोपड़ा की दूसरी सीरीज 'विष्‍णु पुराण' में वह भगवान विष्‍णु और उनके कई अवतारों में भी दिखे थे।



​सौरभ राज जैन
​सौरभ राज जैन

सौरभ पॉप्‍युलर टीवी ऐक्‍टर हैं जो 'उतरन', 'पाटियाला बेब्‍स' और 'चंद्रगुप्‍त मौर्य' जैसे कई शोज का हिस्‍सा रहे हैं। हालांकि, वह 2013 में आए शो 'महाभारत' में निभाए अपने किरदार के लिए जाने जाते हैं। उन्‍होंने खुद कहा है कि यह उनके लिए गेम-चेंजिंग रोल



​मृणाल जैन
​मृणाल जैन

मृणाल ने अलग-अलग शोज में कई यादगार कैरक्‍टर्स निभाए हैं लेकिन उन्‍होंने करियर की शुरुआत भगवान कृष्‍ण के रोल के साथ की थी। 'कहानी हमारे महाभारत की' शो में निभाए उनके रोल को लोगों ने काफी पसंद किया था।



​विशाल करवाल
​विशाल करवाल

विशाल 'एमटीवी रोडीज' और 'एमटीवी स्प्लिट्सविला' जैसे रिऐलिटी शोज के कंटेस्‍टेंट रहे। हालांकि, वह तीन सीरियल्‍स में श्री कृष्‍ण का रोल निभाकर फेमस हो गए। ये तीन सीरियल्‍स 'द्वारकाधीश- भगवान श्री कृष्‍ण', 'नागार्जुन- एक योद्धा' और 'परमावतार श्री कृष्‍ण' थे।



​सुमेध मुद्गलकर
​सुमेध मुद्गलकर

सुमेध ने चैनल वी के शो 'दिल दोस्‍ती डांस' से डेब्‍यू किया था लेकिन वह मल्लिका सिंह (राधा) के ऑपोजिट शो 'राधाकृष्‍ण' में निभाए श्री कृष्‍ण के किरदार के लिए जाने जाते हैं। सीरियल की स्‍टोरीलाइन राधा और कृष्‍ण के प्रेम पर आधारित थी।





from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3kCc0qG
https://ift.tt/2FLzuri

Movie

साउथ के सुपरस्टार () इन दिनों अपनी फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर खासा सुर्खियों में बने हुए हैं। फिलहाल प्रभास अपनी फिल्म की शूटिंग में खासा व्यस्त हैं। इसी बीच प्रभास की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीर में प्रभास अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं। हाल ही में प्रभास को मुंबई में स्पॉट किया। प्रभास को देखते ही पैपराजी ने उनकी कई तस्वीरें क्लिक की। जिसके बाद प्रभास की कई फोटोज सोशल मीडियाा पर वायरल होने लगी। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रभास गाड़ी में बैठे दिख रहे हैं। वहीं इस फोटो में एक्टर के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन भी नजर आ रही हैं। प्रभास की तस्वीरें वायरल हो रही है प्रभास की तस्वीरें दूसरे कारणों की वजह से वायरल हो रही है। दरअसल, प्रभास की फोटोज सामने के बाद ट्रोल्स उन्हें बॉडी शेमिंग की वजह ट्रोल करने लगे। सिर्फ इतना ही नहीं ट्रोल्स ने 'बाहुबली' सुपरस्टार की तुलना वड़ा पाव और अंकल से कर दी। प्रभास की तस्वीर पर एक यूजर ने कहा- ये सच में प्रभास ही है न। वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा- प्रभास अंकल की तरह क्यों लग रहा है। प्रभास के फैन्स भी चुप कहां रहने वाले थे उन्होंने भी बाहुबली स्टार का सपोर्ट करते हुए फोटोज पर कॉमेन्ट किए। फैन्स ने लिखा,'दुख की बात है कि हमारे सोशल मीडिया पत्रकार बस कुछ ही फोटोज क्लिक कर पाए हैं। यह पत्रकार फोटोज को इस तरह के कैप्शन से शेयर करते हैं,'देखो शहर में कौन है और क्या कर रहा है।' दोस्तों कम से कम कुछ अच्छी तस्वीरें लो और शेयर करो ताकि कम से कम वे अपनी सुविधानुसार दिख सकें।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3Dv2D4L
https://ift.tt/2FLzuri

Every Knowladge

Recently, Twinkle Khanna took to her Instagram handle to talk about her late grandmother and how she had a huge role in bringing her up. The star also grieved the loss of her friends' son.

from Entertainment News, Celebrity News, Latest Movie News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/3yBSAaJ

Movie

(NCB) ने शनिवार को ऐक्टर () के घर पर छापेमारी की थी। इसके बाद एनसीबी की टीम ने पूछताछ के लिए अरमान कोहली को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद रविवार को एनसीबी ने अरमान कोहली को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया और यहां से अरमान कोहली सोमवार तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया है। ड्रग पेडलर अजय राजू सिंह को भी रविवार को कोर्ट में पेश किया गया और उनकी भी हिरासत एक दिन के लिए बढ़ा दी गई है। बताते चलें कि अरमान कोहली को एनडीपीएस की धारा 21(ए), 27(ए), 28, 29,30 और 35 के तहत गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी मुंबई ने शनिवार शाम को अंधेरी इलाके में अरमान के घर पर छापेमारी की थी और उनके पास से कथित तौर पर थोड़ी मात्रा में कोकीन मिली थी। इसके बाद बाद उनसे आगे की पूछताछ के लिए ले जाया गया। एनसीबी के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार के समय अरमान कोहली नशे की हालत में थे। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया था कि छापे के बाद एनसीबी द्वारा पूछे गए सवालों के अरमान कोहली ने सही जवाब नहीं दिए हैं। उन्होंने ये भी बताया था कि अरमान कोहली को हिरासत में लिया गया है। एनसीबी की टीम ने मुंबई के वर्ली के हाजी अली इलाके से अजय सिंह राजू नाम के ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया गया था और उसके पास से 25 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया था। अजय सिंह राजू पुराना हिस्ट्रीशीटर है और उससे पूछताछ में अरमान कोहली का नाम आया और इसके बाद एनसीबी ने ऐक्टर के घर पर छापा मारा।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2UUo1Pu
https://ift.tt/2FLzuri

Movie

(Tokyo Paralympics) में भारतीय महिला पैरा एथलीट भाविना पटेल () ने रविवार को रजत पदक जीता है। 34 वर्षीय भाविना पटेल ने देश को पहला पदक दिलाया। भाविना पटेल को रजत पदक जीतने पर बॉलिवुड इंडस्ट्री के सिलेब्स बधाई दे रहे हैं। भाविना पटेल को अनिल कपूर, तापसी पन्नू, अभिषेक बच्चन, विकी कौशल, अक्षय कुमार, राजकुमार राव, ईशान खट्टर, नेहा धूपिया सहित तमाम बॉलिवुड सिलेब्स ने बधाई दी है। बताते चलें कि भाविना पटेल पैरालिंपिक खेलों में पदक जीतने वाली सिर्फ दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। भारतीय पैरालिंपिक समिति (पीसीआई) की मौजूदा अध्यक्ष दीपा मलिक पांच साल पहले रियो पैरालिंपिक में गोला फेंक में रजत पदक के साथ पैरालिंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं थी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Wt9o6e
https://ift.tt/2FLzuri

Every Knowladge

Aryan Khan and Gauri Khan's son Aryan Khan enjoys a massive fan following on social media. He often makes headlines for his dashing pictures on social media. He breaks the internet whenever he posts a picture on his social networking handle. Recently, we stumbled upon a photo of the Starkid from a house party and you can't miss it.

from Entertainment News, Celebrity News, Latest Movie News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/3ysTvtE