Sunday, November 1, 2020

Movie

अपने बेबाक बयानों से चर्चा में रहने वाली ऐक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहती हैं। कम ही लोगों को पता है कि ऐक्टिंग के अलावा कंगना कविताएं भी लिखती हैं उन्होंने अपनी नई का एक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस कविता का नाम 'आसमां' है और कंगना इसे खुद अपनी आवाज में पढ़ रही हैं। कंगना ने आज 1 नवंबर को इस कविता को शेयर किया है। इस कविता के साथ कंगना ने अपने मनाली स्थित घर के कुछ विजुअल्स वीडियो में शेयर किए हैं। इन विजुअल्स में कंगना का बागीचा, फूल, नीला आसमान और कंगना की अपने घर में कुछ तस्वीरें शामिल हैं। हिमाचल में सर्दियां शुरू हो चुकी हैं और कंगना ने इस कविता में इस ठंडक का भी जिक्र किया है। इसे शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'कविता जो मैंने इन गर्मियों में लिखी और शूट की थी, क्योंकि सर्दियां आ गई हैं तो आसमान को याद कर रही हूं।' बता दें कि इससे पहले एक अन्य पोस्ट में कंगना ने अपने घर के आंगन की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें तरह-तरह के फूल खिले हुए हैं। इस तस्वीर के साथ कंगना ने लिखा, 'वसंत में यह बागीचा मधुमक्खियों, तितलियों और अपनी जिंदगी के साथ पूरे शबाब पर था। बरसातों में यह कीड़ों-मकोड़ों का घर बन जाता है और सर्दियों में यह मुरझा जाता है। हाड़ कंपाने वाली बर्फ इसे ढक देती है लेकिन उसके नीचे यह बना रहता है और वसंत फिर से आएगा।' कंगना ने इसी गार्डन की एक सर्दियों की तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वह बर्फ से ढका हुआ है। उन्होंने लिखा, 'गार्डन के उसी हिस्से की पिछली सर्दियों की तस्वीर। इन पेड़ पौधों के केवल पिंजर बचेंगे और ये मर जाएंगे। ये फिर जिंदा होंगे, कोई भी मौसम हमेशा नहीं रहता है। अगर मृत्यु निश्चित है तो जिंदगी भी। इस गार्डन के जैसा बनिए। यह हर बार बर्बाद होगा लेकिन हर बार फिर से आबाद होगा।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3elM1jR
https://ift.tt/2FLzuri

Movie

बॉलिवुड की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन 1 नवंबर 2020 को अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। पूर्व विश्व सुंदरी रहीं ऐश्वर्या केवल अपनी खूबसूरती ही नहीं बल्कि अपनी ऐक्टिंग के लिए भी दुनियाभर में जानी जाती हैं। आज जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं ऐश्वर्या के बारे में ऐसे किस्से जो आपने नहीं सुने होंगे।

ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में चर्चित हैं। यही कारण है कि उन्होंने भले ही विदेशी फिल्मों में काम कम किया हो लेकिन उन्हें पहचाना जरूर जाता है। कम ही लोगों को पता है कि ऐश्वर्या के हाथ से कई बहुत बड़ी विदेशी और बॉलिवुड की फिल्में हाथ से निकल गई थीं। आइए, जानते हैं कुछ दिलचस्प फैक्ट्स


Aishwarya Rai Birthday: विल स्मिथ की फिल्में छोड़ीं, शाहरुख खान ने फिल्मों से निकलवाया

बॉलिवुड की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन 1 नवंबर 2020 को अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। पूर्व विश्व सुंदरी रहीं ऐश्वर्या केवल अपनी खूबसूरती ही नहीं बल्कि अपनी ऐक्टिंग के लिए भी दुनियाभर में जानी जाती हैं। आज जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं ऐश्वर्या के बारे में ऐसे किस्से जो आपने नहीं सुने होंगे।



डॉक्टर या आर्किटेक्ट बनना चाहती थीं ऐश्वर्या, 1994 में बनी थीं मिस वर्ल्ड
डॉक्टर या आर्किटेक्ट बनना चाहती थीं ऐश्वर्या, 1994 में बनी थीं मिस वर्ल्ड

1 नवंबर 1973 में ऐश्वर्या राय का जन्म कर्नाटक के मेंगलुरु में हुआ था। शुरू में ऐश्वर्या डॉक्टर बनना चाहती थीं फिर उन्होंने आर्किटेक्ट बनने पर भी विचार किया लेकिन बाद में वह मिस वर्ल्ड बनकर फिल्मों में आ गईं। मिस वर्ल्ड बनने से पहले ही ऐश्वर्या ने मॉडलिंग शुरू कर दी थी और वह आमिर खान और महिमा चौधरी के साथ पेप्सी एक टीवी ऐड में भी दिखाई दी थीं।



1997 में शुरू किया फिल्मी करियर
1997 में शुरू किया फिल्मी करियर

ऐश्वर्या ने मणिरत्नम की तमिल फिल्म इरुवर से फिल्मों में डेब्यू किया था। इस फिल्म में मोहनलाल, तब्बू, रेवती और प्रकाश राज जैसे सुपरस्टार्स थे। इसी साल ऐश्वर्या की पहली रोमांटिक कॉमिडी हिंदी फिल्म 'और प्यार हो गया' रिलीज हुई। हिंदी डेब्यू फिल्म में ऐश्वर्या के साथ बॉबी देओल मुख्य भूमिका में थे।



सलमान खान, अफेयर, ब्रेकअप और विवेक ओबेरॉय
सलमान खान, अफेयर, ब्रेकअप और विवेक ओबेरॉय

साल 1999 में ऐश्वर्या ने सलमान खान को डेट करना शुरू कर दिया। इन दोनों की रिलेशनशिप काफी चर्चा में रही थी लेकिन सलमान खान के हिंसक व्यवहार को देखते हुए साल 2002 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद ऐश्वर्या ने विवेक ओबेरॉय को डेट करना शुरू किया। ऐश्वर्या के कारण सलमान और विवेक ओबेरॉय में इतनी तनातनी हो गई थी कि आज भी दोनों के रिश्ते सामान्य नहीं हो सके हैं।



शाहरुख ने ऐश्वर्या को कई फिल्मों से निकलवाया
शाहरुख ने ऐश्वर्या को कई फिल्मों से निकलवाया

सिमी ग्रेवाल के इंटरव्यू में ऐश्वर्या से पूछा गया था कि आखिर शाहरुख ने 'वीर जारा' सहित बड़ी फिल्मों से ऐश्वर्या को क्यों निकलवाया था? इसके जवाब में ऐश्वर्या ने कहा कि वह इसका जवाब नहीं दे सकतीं क्योंकि यह उनका फैसला नहीं था। हालांकि बाद में एक इंटरव्यू में शाहरुख ने खुद माना था कि उन्होंने ऐश्वर्या को कई फिल्मों से निकलवाया क्योंकि वह उनकी पर्सनल लाइफ में इनवॉल्व हो गए थे जोकि उन्हें नहीं होना चाहिए था।



अभिषेक बच्चन ने घुटनों के बल बैठकर किया था प्रपोज
अभिषेक बच्चन ने घुटनों के बल बैठकर किया था प्रपोज

'फिल्मफेयर' को दिए गए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने इस बात का खुलासा किया कि कैसे उनकी सुपरहिट फिल्म 'गुरु' की रिलीज से पहले अभिषेक ने न्यू यॉर्क में होटल रूम की बालकनी में उन्हें प्रपोज किया था। ऐश्वर्या ने बताया कि जूनियर बच्चन अपने घुटनों झुके ठीक जैसे हॉलिवुड की रोमांटिक फिल्मों में होता है। इसके बाद साल 2007 में ऐश्वर्या और अभिषेक ने शादी कर ली।



विल स्मिथ के साथ छोड़ दी थीं 3 फिल्में
विल स्मिथ के साथ छोड़ दी थीं 3 फिल्में

यूं तो ऐश्वर्या राय ने कुछ हॉलिवुड फिल्मों में भी काम किया है लेकिन कम ही लोगों को पता है कि उन्होंने हॉलिवुड सुपरस्टार विल स्मिथ के साथ 3 फिल्में छोड़ दी थीं। ऐश्वर्या को विल स्मिथ के साथ 3 फिल्में हिच, सेवेन पाउंड्स और टुनाइट ही कम्स ऑफर हुई थीं लेकिन उन्होंने अलग-अलग कारणों से इन्हें छोड़ दिया था।





from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/35Tex8x
https://ift.tt/2FLzuri

Movie

'बिग बॉस 14' में जहां घर के अंदर हर दिन समीकरण बदल रहे हैं, वहीं घर के बाहर भी ऐसा ही कुछ हो रहा है। बीते दिनों शो में जान कुमार सानू के एक कॉमेंट पर खूब शोर मचा। जान के बयान को मराठी समुदाय का अपमान माना गया। चैनल वालों ने मुख्‍यमंत्री को चिट्ठी लिखकर माफी मांगी। खुद जान को बिग बॉस ने कंफेक्‍शन रूम में बुलाया और माफी मांगने को कहा। घर के बाहर जान कुमार सानू के पिता दिग्‍गज सिंगर कुमार सानू ने भी माफी मांगी। लेकिन इसके साथ ही उन्‍होंने जान की परवरिश पर सवाल उठाए। कहा कि पता नहीं, मां ने उन्‍हें कैसे संस्‍कार दिए हैं। लकिन वही कुमार सानू अब अपने बयान से पलट गए हैं।

Kumar Sanu advices Rahul Vaidya on nepotism praises Jaan and his mother: कुमार सानू ने जहां पहले बेटे जान कुमार सानू के मराठ‍ियों के अपमान पर माफीनामा जारी किया था और उनकी मां की परवरिश पर सवाल उठाए थे, वहीं अब वह बयान से पलट गए हैं। उन्‍होंने इस बार न‍ सिर्फ जान और उनकी मां की तारीफ की है, बल्‍क‍ि राहुल वैद्य को भी नसीहत दी है।


Bigg Boss 14: जान और उनकी मां पर बयान से पलटे कुमार सानू, राहुल वैद्य को दी तगड़ी नसीहत

'बिग बॉस 14' में जहां घर के अंदर हर दिन समीकरण बदल रहे हैं, वहीं घर के बाहर भी ऐसा ही कुछ हो रहा है। बीते दिनों शो में जान कुमार सानू के एक कॉमेंट पर खूब शोर मचा। जान के बयान को मराठी समुदाय का अपमान माना गया। चैनल वालों ने मुख्‍यमंत्री को चिट्ठी लिखकर माफी मांगी। खुद जान को बिग बॉस ने कंफेक्‍शन रूम में बुलाया और माफी मांगने को कहा। घर के बाहर जान कुमार सानू के पिता दिग्‍गज सिंगर कुमार सानू ने भी माफी मांगी। लेकिन इसके साथ ही उन्‍होंने जान की परवरिश पर सवाल उठाए। कहा कि पता नहीं, मां ने उन्‍हें कैसे संस्‍कार दिए हैं। लकिन वही कुमार सानू अब अपने बयान से पलट गए हैं।



इस बार पूर्व पत्‍नी रीटा की भी की तारीफ
इस बार पूर्व पत्‍नी रीटा की भी की तारीफ

कुमार सानू ने सोशल मीडिया पर अपना एक नया वीडियो पोस्‍ट किया है। इस वीडियो में वह जान कुमार सानू और उनकी मां व अपनी पूर्व पत्‍नी रीटा भट्टाचार्य की खूब तारीफ कर रहे हैं। कुमार सानू का इस तरह बयान से पलटना जहां एक और हर किसी को हैरान कर रहा है, वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि देर से ही सही कुमार सानू ने एक पिता होने का फर्ज तो निभाया। कम से कम वह अपने बेटे के साथ खड़े तो हुए।



कहा- पहले यही वीडियो बनाना चाहता था
कहा- पहले यही वीडियो बनाना चाहता था

वीडियो शेयर करते हुए कुमार सानू ने लिखा है, 'हाय फ्रेंड्स, सॉरी मैं ये वीडियो आपके लिए पहले बनाना चाहता था, लेकिन दुर्भाग्‍य से माफीनामा पहले बनाना पड़ा, आशा है आप समझेंगे। आप सभी के प्‍यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्‍यवाद।'



'जान अच्‍छा लड़का, मां ने अच्‍छी श‍िक्षा दी है'
'जान अच्‍छा लड़का, मां ने अच्‍छी श‍िक्षा दी है'

वीडियो में कुमार सानू कहते हैं, 'आप सबको मेरा प्रणाम। आप लोग हैं तो मैं हूं। वर्ना कुछ भी नहीं। जान जो है मेरा बेटा जान, नॉर्मल लाइफ में वह एक बहुत ही अच्‍छा लड़का है। वह सब की मदद भी करता है। लेकिन बिग बॉस में जाने के बाद वहां का जो महौल है, वह प्रेशर में है और कभी कभी मुंह से कुछ न‍िकल जाता है, क्‍योंकि उम्र भी कम है। लेकिन एक चीज तो है कि उनके मम्‍मी ने उनको अच्‍छी श‍िक्षा दी है, अच्‍छे संस्‍कार दिए है। मैं कभी भी खुश नहीं था कि वह बिग बॉस में जाए। वहां जाना उनका खुद का चॉइस था। वह बिग बॉस देखते थे। वह बिग बॉस के फैन हैं। खुद ही ऑडिशन दिया, खुद ही सेलेक्‍ट हुआ। खुद ही गया अंदर। मैंने इसमें उसका कोई हेल्‍प नहीं किया।'



'राहुल आप बेटे जैसे हो, मुझे अपमान महसूस हुआ है'
'राहुल आप बेटे जैसे हो, मुझे अपमान महसूस हुआ है'

कुमार सानू ने आगे राहुल वैद्य को बेटा बोलते हुए नसीहत भी दी है और प्रहार भी किया है। कुमार सानू कहते हैं, 'राहुल जी आप मेरे बेटे जैसे हो। अच्‍छे सिंगर हो। हमने आपको सुना बहुत बार। बहुत जबरदस्‍त गाते हो। लेकिन एक बात है कि यदि कोई मां-बाप सेपरेटेड हो और यदि आपको उनको बार-बार यह बात याद दिलाओगे तो भावनाओं में कभी कभी कुछ निकल जाता है मुंह से। मुझे लगता है कि आपको यह बात ध्‍यान रखनी चाहिए। एक सिंगर होने के नाते मुझे बहुत अपमान महसूस होता है, जब ऐसी बातें होती हैं।'



'राहुल, आप खेल में रहो जान से दोस्‍ती करो'
'राहुल, आप खेल में रहो जान से दोस्‍ती करो'

यह नॉर्मल प्रोसेस है। जब दो लोगों में बनती नहीं है तो आपस में बात कर के दो लोग अलग हो जाते हैं। यह कोई नई बात नहीं है। लेकिन क्‍या है कि आप इस चीज को बार बार हैमर करते रहोगे तो यह अच्‍छी बात नहीं है। आप मेरे बेटे जैसे हो। मैं चाहता हूं कि आप दोनों उस खेल में रहो और साथ मिलकर रहो। एक-दूसरे को समझो। मेरे बेटे से भी कुछ गलती हुई है। लेकिन 40 साल बाद मुझे भी जब ऐसा सुनने को मिला तो मुझे अपमान महसूस हुआ। ऐसे मत बोला करो। खेल पर ध्‍यान दो।'





from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3mKRBiz
https://ift.tt/2FLzuri

india


via India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3oIv2Nr

india


via India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2TH3SrZ

india


via India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/37Y5KF0

india


via India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3egyauZ