Sunday, May 30, 2021

Movie

() ने जब से कमाल आर. खान (Kamaal R Khan) के ख‍िलाफ मानहानि का मुकदमा ठोका है, सोशल मीडिया पर केआरके (KRK) लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। कोर्ट में मामले की पहली सुनवाई के बाद जहां एक ओर सलमान खान के वकीलों से साफ किया है कि केआरके पर 'राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई' के नेगेटिव रिव्‍यू के कारण यह केस नहीं किया गया है, वहीं ट्विटर पर केआरके का बड़बोलापन जारी है। वह लगातार अर्नगल दावे कर रहे हैं। () से भी उनकी जुबानी जंग शुरू हो गई है और इस कारण केआरके कई बार ट्रोल भी हो चुके हैं। लेकिन इसी बीच केआरके ने अपना ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया है। यानी अब उनके ट्वीट्स सिर्फ वही यूजर्स देख पाएंगे जो उन्‍हें फॉलो करते हैं। केआरके पर इस कारण हुआ है मानहानि का केसखुद को 'नंबर-1 क्रिटिक' बताने वाले केआरके अभी भी यह दावा कर रहे हैं कि उन पर 'राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई' के नेगेटिव रिव्‍यू के कारण ही यह केस किया गया है। जबकि सलमान खान के वकीलों ने बयान जारी कर कहा कि केआरके ने सलमान खान और उनकी कंपनी 'बीइंग ह्यूमन' को फर्जी, भ्रष्‍टाचारी और मनी लॉन्‍ड्र‍िंग में शामिल बताया, जिस कारण उनके ख‍िलाफ मानहानि का केस किया गया है। कोर्ट में वादा करने के बाद भी नहीं सुधरे केआरकेकेआरके बीते कई दिनों से सलमान खान के ख‍िलाफ लगातार ट्वीट्स कर रहे हैं। केआरके ने अपने ट्वीट्स में यहां तक कहा कि यदि सलमान खान उनके पैर भी पकड़ लें, तब भी वह उनकी फिल्‍मों के रिव्‍यू करना नहीं छोड़ेंगे। जबकि इसके उलट बीते गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान केआरके के वकील ने अदालत से कहा था कि केआरके मामले की सुनवाई तक सलमान के बारे में कोई भी नकारात्‍मक या आलोचनात्‍मक बातें नहीं करेंगे। मीका बोले- मैं उसका बाप हूं, मुझे अनब्‍लॉक तो करेइस बीच बॉलिवुड सिंगर मीका सिंह भी केआरके पर भड़क गए हैं। सलमान खान का सपोर्ट करते हुए मीका सिंह (Mika Singh) ने कहा कि केआरके जैसे लोगों पर पहले ही कार्रवाई की जानी चाहिए थी। पंजाबी में लिखे अपने एक ट्वीट में मीका ने लिखा, 'वह सिर्फ बॉलिवुड के सॉफ्ट लोगों को टारगेट करता है। वह कभी अपने बाप से पंगा नहीं लेगा। मेरे बेटे से कहो कि मुझे अनब्‍लॉक करे। मैं करण जौहर या अनुराग कश्‍यप नहीं हूं, मैं उसका बाप हूं।' 'मेरी तरफ से केस नहीं, सीधा झापड़ होगा'शनिवार को जब मीका सिंह से इस बारे में बात की गई तो उन्‍होंने कहा कि सलमान खान ने मानहानि का केस कर के बिल्‍कुल सही किया है। मीका ने कहा, 'मेरी तरफ से कोई केस-वेस नहीं होगा। सीधा झापड़ होगा। केआरके इतना बड़ा चूहा है कि वह अपनी बिल से बाहर नहीं निकलेगा, क्‍योंकि उसे पता है जैसे ही वो बाहर निकलेगा उसे झापड़ पड़ने वाले हैं।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2TlGt2k
https://ift.tt/2FLzuri

Movie

टीवी ऐक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth) ने पिता की मौत के कुछ दिन बाद ही उस अस्पताल के खिलाफ (Sambhavna Seth legal action against hospital) लीगल ऐक्शन लिया है, जिसमें उनके कोरोना पॉजिटिव पिता भर्ती थे। संभावना सेठ के पिता का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था, लेकिन 8 मई को उनका कार्डियक () अरेस्ट के चलते निधन हो गया। संभावना सेठ ने तब एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने पिता के 'मेडिकल मर्डर' के लिए उस अस्पताल को जिम्मेदार ठहराया था। अब संभावना सेठ ने उसी अस्पताल के खिलाफ लीगल नोटिस भेजा है, जिसमें उन्होंने इलाज में लापरवाही, मरीज की सही तरह से देखभाल न करने और कुछ भी पूछने पर सही ढंग से जवाब ने देने जैसे आरोप लगाए हैं। पढ़ें: 'सैचुरेशन ठीक फिर भी ऑक्सिजन सपॉर्ट पर डाला' हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में संभावना सेठ ने बताया, 'मेरे पिता को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के 4 दिन बाद 30 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मेडिकल स्टाफ ने उनके कुछ ब्लड टेस्ट किए और बताया कि वह कुछ दिनों में ही रिकवर हो जाएंगे। हमने चैन की सांस ली। उसी दिन जब मेरा भाई अस्पताल गया तो उसने देखा कि पापा के हाथ बांध रखे थे। जैसे ही मेरे भाई ने इस बारे में पूछा तो उन्होंने तुरंत ही पापा के हाथ खोल दिए। पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि हाथ इसलिए बांधे गए हैं ताकि वह खुद से अपना सैलाइन न हटा दें। 7 मई को मेरे घबराए भाई ने फोन करके बताया कि पापा को ऑक्सिजन सपॉर्ट पर डाल दिया गया है, जबकि उनका सैचुरेशन 90 से 95 के बीच है। मुझे कुछ गड़बड़ लगी और मैं तुरंत मुंबई से दिल्ली आ गई।' 'पापा के हाथ-पैर बांध रखे थे' संभावना सेठ ने आगे कहा, 'यह देखकर मेरे होश उड़ गए कि उन्होंने मेरे पिता के हाथों और पैरों को बेड से बांध रखा था। मुझे बताया गया कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि वह अपना ऑक्सिजन सप्लाई न रोकें। मेरे पिता को अटेंड करने के लिए वहां कोई भी स्टाफ मेंबर नहीं था। मेडिकल सुविधाएं भी बेकार थीं। मैंने इस समस्या को हाइलाइट करने के लिए वीडियो शूट किया तो स्टाफ मुझसे झगड़ने लगा और डिलीट करवाने के लिए भिड़ गया।' 'बताया गया पापा की सेहत ठीक हो रही है, फिर कार्डियक अरेस्ट' संभावना सेठ ने आगे बताया कि उनके पापा को जब कार्डियक अरेस्ट आया तो मिलने से रोक दिया गया। उससे चंद पल पहले डॉक्टर ने उनसे कहा था कि उनके पापा की सेहत सुधर रही है। संभावना सेठ बोलीं, 'पापा की बिगड़ती हालत देख मैं इधर-उधर भाग-दौड़ करती रही। तब एक सीनियर डॉक्टर ने मेरे पापा की हालत के बारे में बताया। उन्होंने मुझे बताया कि पापा की हालत सुधर रही है और उन्हें अटेंड करने के लिए वह एक अटेंडेंट दे रहे हैं। लेकिन कुछ ही पलों बाद पापा को कार्डियक अरेस्ट आ गया। मैं उन्हें देखना चाहती थी, पर उस डॉक्टर ने मुझे रोक दिया और कहा कि वह उन्हें रिवाइव करने की कोशिश कर रहे हैं। बाद में मुझे बताया गया कि उनका निधन हो गया। मुझे लगता है कि डॉक्टरों को पहले ही पता था कि मेरे पिता नहीं रहे हैं।' इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए करें।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3c6BjxF
https://ift.tt/2FLzuri

Every Knowladge



from Entertainment News, Celebrity News, Latest Movie News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/3yR0eir

Every Knowladge

Actor Sonu Sood completed 19 years in Bollywood today as he made his debut in the industry with his first time ‘Shaheed-E-Azam’ helmed by filmmaker Sukumar Nair in 2002. Recalling how time flies, Sonu took to his Twitter handle and revealed that his debut film will always remain special to him.

from Entertainment News, Celebrity News, Latest Movie News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/3uvitXu

Every Knowladge

Janhvi Kapoor’s sister Khushi Kapoor is one of the most popular star kids on social media. Every time she shares a post on Instagram, it goes viral in no time. Recently, she took to her handle and shared a stunning picture with her BFF and niece of Varun Dhawan, Anjini Dhawan.

from Entertainment News, Celebrity News, Latest Movie News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/3i9w5oL

Every Knowladge

Bollywood actress Kangana Ranaut's bodyguard has been arrested from his native village in Karnataka on charges of allegedly cheating a woman in Mumbai on the promise of marrying her, police said. "A team of Mumbai police came here yesterday (Saturday) and arrested Kumar Hegde from Heggadahalli in Mandya," a police officer told.

from Entertainment News, Celebrity News, Latest Movie News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/3wDUxCG

Every Knowladge

The actress has also been active on social media to help children and those who are battling mental health problems

from Entertainment News, Celebrity News, Latest Movie News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/3p2tK0q