from Entertainment News, Celebrity News, Latest Movie News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/3fF56j7
Tuesday, June 1, 2021
Every Knowladge
from Entertainment News, Celebrity News, Latest Movie News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/3fF56j7
Every Knowladge
from Entertainment News, Celebrity News, Latest Movie News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/2RbkeLM
Every Knowladge
Movie
म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी () ने कहा है कि अब वह 'इंडियन आइडल 12' () में वापसी नहीं करेंगे। विशाल ददलानी पिछले तीन सीजन से इस सिंगिंग रियलिटी शो को जज कर रहे हैं। शो में जज नेहा कक्कड़ () और हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) के साथ उनकी ट्यूनिंग को बहुत पसंद किया जा रहा था। हाल ही जब महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगा और शूटिंग बंद हुई तो 'इंडियन आइडल 12' के मेकर्स ने पूरी टीम के साथ दमन को नई शूटिंग लोकेशन बना लिया। इस कारण विशाल ददलानी के साथ-साथ नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया ने शूट के लिए दमन जाने से मना कर दिया था। तब उनकी जगह शो को जज करने के लिए मनोज मुंतशिर और अनु मलिक को लाया गया। जहां अब 'इंडियन आइडल 12' में नेहा कक्कड़ और अनु मलिक ()कभी-कभी नजर आ जाते हैं, वहीं विशाल ददलानी ने कमबैक करने से मना कर दिया है। उन्होंने हमारे सहयोगी ईटाइम्स से कहा है कि जब तक यह लॉकडाउन खत्म नहीं हो जाता वह शो में वापसी नहीं करेंगे। वहीं ईटाइम्स के साथ बातचीत में 'इंडियन आइडल 12' के होस्ट आदित्य नारायण ने विशाल ददलानी के शो में वापसी न करने को लेकर बताया था कि उन्होंने पिछले साल की लोनावला में शिफ्ट किया है और पैरंट्स के साथ रहते हैं। वह नहीं चाहते कि लोनावला से ड्राइव करके दमन जाएं और फिर वापस घर आएं। इससे उनके पैरंट्स के लिए कोविड संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3p7M4Fm
https://ift.tt/2FLzuri
Movie
बॉलिवुड ऐक्टर अभिषेक बच्चन () 19 मई के दिन 'लाइव चैट' के जरिए मोटिवेशनल स्पीकर आनंद चुलानी के साथ जुड़े। 'लाइव चैट' के दौरान आनंद के दिलचस्प सवाल और अभिषेक के शानदार जवाब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं। इस दौरान अभिषेक ने बताया कि पिछले साल जब वह और उनके पिता अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमित हो गए थे। तब किस तरह से दोनों ने हॉस्पिटल में दिन गुजारे। साथ ही हॉस्पिटल में पिता के साथ अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया। आपको बता दें कि साल 2020 में अभिषेक, अमिताभ के साथ- साथ ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या कोरोना संक्रमित हो गईं थीं। अभिषेक ने कहा, ' कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही पापा और मैं हॉस्पिटल में एडमिट हो गए थे। एक सप्ताह बाद मेरी वाइफ ऐश्वर्या और बेटी आराध्या को भी एडमिट कराया गया। भगवान का शुक्र है कि बेटी और मेरी वाइफ को बस एक सप्ताह ही हॉस्पिटल में रहना पड़ा और उसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। लेकिन मेरे पिताजी और मुझे काफी दिन तक हॉस्पिटल में रहना पड़ गया था। अभिषेक आगे कहते हैं, 'हम दोनों हॉस्पिटल में एक रूममेट की तरह रहते थें। संक्रमित होने के बाद भी पापा का जज्बा कम नहीं हुआ था। उन्हें देखकर मुझे एक पल के लिए हैरानी होती थी। इस दौरान वह कभी भी मायूष नहीं हुए। एक समय ऐसा भी आया जब मैं अपने पिता को लेकर थोड़ा परेशान था, क्योंकि यह संक्रमण कुछ खास उम्र वाले लोगों के लिए काफी खतरनाक है जिस उम्र में वो हैं। हम दोनों एक दोस्त की रहते थे। उस दौरान वह एक शानदार रूम पार्टनर थे।' वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन के करियर की गाड़ी दौड़ पड़ी है। 'द बिग बुल ' और 'ब्रीद' जैसे प्रोजेक्ट्स में उनकी शानदार परफॉर्मेंस का ही नतीजा है कि उन्होंने कई सारे निर्देशकों का दिल जीता है। फिल्म 'दसवीं' के अलावा अभिषेक बच्चन 'बॉब विश्वास' नाम की फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का नर्माण शाहरुख खान कर रहें हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/34xFyOz
https://ift.tt/2FLzuri
Monday, May 31, 2021
Movie
कोरोना संक्रमित लोगों में वीकनेस यानी कमजोरी की शिकायत के मामले बढ़ रहे हैं। खासकर संक्रमण ठीक होने के बाद पीड़ितों की शिकायत है कि वह बहुत ज्यादा कमजोरी का अनुभव करते हैं। इस ओर डॉक्टरी दवाइयां और खानपान समय के सुधार भी लाती हैं। लेकिन इसी बीच बॉलिवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी () ने योग के जरिए कमजोरी की समस्या से निदान पाने का तरीका बताया है। टीवी पर इन दिनों डांस रियलिटी शो की जज बनकर नजर आने वाली शिल्पा उन सिलेब्रिटीज में शुमार हैं, जिन्होंने देश में योग को खूब बढ़ावा दिया है। इसी कड़ी में ऐक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर नया योग वीडियो शेयर किया है। शिल्पा ने 'मंडूकासन' करने का तरीका बताया है। शिल्पा के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। फैन्स भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। आपको बता दें कि कोरोनावायरस की दूसरी लहर में शिल्पा शेट्टी को छोड़कर उनकी पूरी फैमिली और घर के सभी स्टॉफ कोरोनावायरस संक्रमण के चपेट में आ गए थे। शिल्पा ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। फिलहाल अभी सब ठीक है। शिल्पा कहती हैं, 'इस महामारी के दौरान सबसे ज्यादा जो जरूरी चीज है वह है खुद का ख्याल रखना।' वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने 'मंडूकासन' करने के फायदे भी बताए हैं। उन्होंने लिखा, 'यह आसन बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि नाभि आपके शरीर का सेंटर है जो कि आपके जीवन शक्ति का केंद्र भी है। और तो और इसे दूसरा दिमाग भी कहा जाता है। यह आपको सभी कमजोरियों का मुकाबला करने की शक्ति भी देता है। महामारी के इस दौर में सबसे ज्यादा जरूरी है खुद को पॉजिटिव कैसे रखें और पॉजिटिव रहने के लिए यह आसान बेहद जरूरी है।' शिल्पा ने आगे बताया कि आसन को सही तरीके से कैसे करें। 'मंडूकासन' दो शब्द से मिलकर बना है। 'मंडूक' जिसका अर्थ होता है मेंढक। इस आसन के करते समय शरीर मेंढक के जैसा दिखता है इसलिय इसको 'मंडूकासन' कहा जाता है। यह 'Frog Pose' के नाम से भी जाना जाता है। यह आसन पेट से संबंधित कई रोगों के समाधान में भी लाभदायक है। शिल्पा आगे कहती हैं, 'इसे करने के लिए सबसे पहले आप वज्रासन में बैठ जाएं। फिर मुट्ठी बांधकर इसे आपने नाभि के पास लेकर आएं। मुट्ठी को नाभि एवं जांघ के पास ऐसे रखें कि मुट्ठी खड़ी हो और उंगलियां आपके पेट की तरफ हो। सांस छोड़ते हुए आगे झुकें, चेस्ट को इस तरह से नीचे लाएं कि वह जांघों पर टिकी रहे।आप इस तरह से आगे झुकें कि नाभि पर ज्यादा से ज्यादा दबाब आए। सिर और गर्दन उठाए रखें, आंखे सामने की ओर रखें। धीरे धीरे सांस लें और धीरे धीरे सांस छोड़े और जितना हो सके उसी पोजीशन में बैठे रहें। फिर सांस लेते हुए अपनी नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं।'
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3yU4vC3
https://ift.tt/2FLzuri
Movie
इस यूजर ने सोचा भी नहीं होगा कि उसके द्वारा ऐक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) से पूछे गए 'अजीब और बेहूदा' सवाल का ऐसा जवाब मिलेगा। दिव्यांका त्रिपाठी ने कुछ वक्त पहले क्राइम टीवी शो 'क्राइम पेट्रोल' () होस्ट किया था, जिसके कुछ एपिसोड्स में वह बिना दुपट्टे वाले सूट पहने नजर आईं। यूजर का सवाल- क्राइम पेट्रोल में सूट पर दुपट्टा क्यों नहीं? ट्रोलर्स को तो जैसे सिलेब्रिटीज को ट्रोल करने और उन पर सवाल उठाने के लिए कोई न कोई बहाना चाहिए। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक यूजर या यूं कहें ट्रोलर ने जब दिव्यांका त्रिपाठी द्वारा होस्ट किए गए 'क्राइम पेट्रोल' (Crime Patrol) के एपिसोड देखे तो उसने ट्विटर पर ऐक्ट्रेस से सवाल किया, 'क्राइम पेट्रोल एपिसोड में आप दुपट्टा क्यों नहीं पहनती हैं?' दिव्यांका ने यूं की बोलती बंद यूजर के ऐसे सवाल पर दिव्यांका त्रिपाठी हैरान रह गईं और उन्होंने उसे सबक सिखाते हुए ऐसा करारा जवाब दिया कि वह ताउम्र याद रखेगा। दिव्यांका त्रिपाठी ने जवाब में ट्विटर पर लिखा, 'ताकि आप जैसे बिन दुपट्टे की लड़कियों को इज्जत से देखने की आदत डालें। कृप्या खुद की और अपने आस-पास के लड़कों की नीयत सुधारें ना कि औरत जात के पहनावे का बीड़ा उठाएं। मेरा शरीर, मेरी आबरू, मेरी मर्जी। आपकी शराफत आपकी मर्जी।' एक और ट्रोलर बोला-मैडम जी घनश्याम जी की आपने बैंड बजा दी लगता है जैसे ट्रोलर्स तो इसके इंतजार में ही बैठे थे। दिव्यांका त्रिपाठी के जवाब देने के बाद एक ट्रोलर ने ऐक्ट्रेस पर ही पलटवार कर दिया और लिखा, 'अरे मैडम जी घनश्याम जी की आपने बैंड बजा दी सीधा नियत पर सवाल उठा दिया उनकी क्या मालूम आपके फैन हों आप उनको दुपट्टे में अच्छी लगती हो।' दिव्यांका ने भी दिया तगड़ा जवाब दिव्यांका त्रिपाठी भी कहां रुकने वाली थीं। उन्होंने इस ट्रोलर को भी तगड़ा जवाब दिया और लिखा, 'जी संभव है! यदि वह फैन हैं तो उस प्रेम को सलाम। पर महिलाओं के परिधान पर सवाल करना अब पुरातन काल कि बात हो गई है। हम अभिनय, विज्ञान, राजनीति, इतिहास, भूगोल कई विषयों पर चर्चा कर सकते हैं ! दुपट्टा अत्यंत तुच्छ विषय है उस मुकाबले।' 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग कर रहीं दिव्यांका दिव्यांका त्रिपाठी फिलहाल केप टाउन में हैं, जहां वह 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग कर रही हैं। रोहित शेट्टी का यह जुलाई में टेलिकास्ट किया जाएगा। दिव्यांका के अलावा इस शो में राहुल वैद्य, श्वेता तिवारी, आस्था गिल, महक चहल, निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला, वरुण सूद और विशाल आदित्य सिंह जैसे सिलेब्रिटीज नजर आएंगे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2SOIofO
https://ift.tt/2FLzuri
Subscribe to:
Posts (Atom)