Friday, October 1, 2021

Movie

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के अलावा फैन्स को जिस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है, वह है अली फजल (Ali Fazal) और रिचा चड्ढा। रिचा (Richa Chadha) और अली फजल की शादी पहले बीते साल अप्रैल में होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण उन्हें यह प्लान खिसकाना पड़ा। इसके बाद अली फजल की मां का देहांत हो गया। पर अब अली फजल ने बताया है कि वह और रिचा चड्ढा कब शादी करने वाले हैं और आगे क्या प्लानिंग है। अगले साल की शुरुआत में करेंगे शादी 'इंडिया टुडे' को दिए इंटरव्यू में अली फजल ने बताया कि वह और रिचा अगले साल की शुरुआत में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि अभी तक कोई डेट फिक्स नहीं हुई है। अली ने बताया कि शादी धूमधाम से होगी और खूब सेलिब्रेशन भी होगा। अली फजल ने कहा कि वह और रिचा चड्ढा फिलहाल एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। ऐक्टर ने कहा कि रिचा चड्ढा फिलहाल अपने वर्क कमिटमेंट्स में बिजी हैं, लेकिन जब भी और जितना भी टाइम मिलता है दोनों साथ में खूब इंजॉय करते हैं। बीते एक-दो सालों में अली फजल ने निजी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे, पर रिचा हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं। ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी अली फजल और रिचा चड्ढा की लव स्टोरी 2013 में फिल्म 'फुकरे' के सेट पर शुरू हुई थी। कुछ सालों तक दोनों ने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा, लेकिन 2017 में ऑफिशल कर दिया। इन फिल्मों में आएंगे नजर प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो जहां रिचा चड्ढा इसी साल फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' में नजर आई थीं, वहीं वह अली फजल के साथ 'फुकरे 3' में नजर आएंगी। इसके अलावा रिचा चड्ढा 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' में दिखेंगी। वहीं अली फजल फिल्म 'खुफिया' में नजर आएंगे। इस फिल्म को विशाल भारद्वाज डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में तबू भी होंगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3kXqq66
https://ift.tt/2FLzuri

Every Knowladge

Bollywood actress Kareena Kapoor Khan’s luxury car that was apparently stolen from her is now reportedly in possession of fake antique dealer Manson Mavunkal.

from Entertainment News, Celebrity News, Latest Movie News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/2ZMB3AN

Every Knowladge

After Vicky Kaushal’s dating rumours with Katrina Kaif, reportedly now it’s the actor’s brother Sunny Kaushal who might not be single anymore!

from Entertainment News, Celebrity News, Latest Movie News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/2ZRcJ0N

Every Knowladge

A photo that went viral on social media this morning featured Bollywood stars Ranveer Singh and Deepika Padukone with interior designer, Vinita Chaitanya.

from Entertainment News, Celebrity News, Latest Movie News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/3uu9F5Q

Every Knowladge

Deva Katta's Sai Dharam Tej and Aishwarya Rajesh starrer Republic hit screens this Friday after delays in shooting and release due to the pandemic.

from Entertainment News, Celebrity News, Latest Movie News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/3AYvFIh

Movie

रौनक कोटेचा कहानी प्‍यार में इंसान क्‍या-क्‍या नहीं करता! जग्‍गी () एक युवा आश‍िक है। वह कार्तिका () से प्‍यार करता है। उसके प्‍यार में वह अपनी जिंदगी बदल देता है। इस उम्‍मीद में कि एक दिन उसे पा सकेगा। जग्‍गी को लगता है कि कार्तिका ही उसकी सोलमेट है। लेकिन उसकी यह प्‍यार की यात्रा इतनी आसान भी नहीं है। इसमें पेरशानियां हैं, सच का सामना है, एकतरफा प्‍यार है। तो क्‍या जग्‍गी अपने प्‍यार को पा लेगा? क्‍या वह अपने प्‍यार की इंतहा को साबित कर पाएगा? 'श‍िद्दत' अपने नाम की तरह ही प्‍यार की लगन की कहानी है। रिव्‍यू जग्‍गी (सनी कौशल) के लिए यह पहली नजर का प्‍यार है। लव एट फर्स्‍ट साइट। वह कार्तिका (राध‍िका मदान) को स्‍वीमिंग पूल से निकलते हुए देखता है। लेकिन प्‍यार की यह चिंगारी तत्‍काल नहीं भड़कती, वो कहते हैं ना कि 'नफरत प्‍यार की पहली सीढ़ी है', यह कहानी कुछ-कुछ ऐसे ही बढ़ती है। जग्‍गी हर तरह से कार्तिका को लुभाने की कोश‍िश करता है। डायरेक्‍टर कुणाल देशमुख हमें 90 के दशक की प्रेम कहानियों की तरह रिझाने की कोश‍िश करते हैं, जिसे आज के हिसाब से मॉर्डन सेटअप दिया गया है। हालांकि, एकतरफा प्‍यार में घ‍िरे एक एक ऐसे आश‍िक को देखना थोड़ा परेशान करता है, जो एक लड़की के लिए जुनूनी है। वह 'ना' नहीं सुन सकता। 90 के दशक में सिनेमाई पर्दे पर न सिर्फ ऐसी कहानियां खूब दिखीं, बल्‍क‍ि गानों और डांस के रूप में सिल्‍वर स्‍क्रीन पर इसका जश्‍न भी खूब मनाया गया। 'श‍िद्दत' इसके बहुत करीब लगती है। लेकिन अच्‍छी बात यह है कि लेखक श्रीधर राघवन और धीरज रतन ने कहानी में लड़की को भी पूरा मौका दिया है। वह आज के जमाने की है। इंडिपेंडेंट है। अपने लिए खुद निर्णय लेना जानती है। 'श‍िद्दत' एक जुनूनी प्रेम कहानी है, जिसे मुख्‍य तौर पर कहानी के हीरो जग्‍गी के हिसाब से बुना गया है। उसका जुनून पागलपन जैसा है और इस बात को दर्शकों के दिल और दिमाग तक पहुंचाने के लिए पर्याप्‍त समय दिया गया है। फिल्‍म का फर्स्‍ट हाफ पूरी तरह कैम्‍पस रोमांस पर फोकस है। इसमें फ्लर्ट है, खूब सारा नाच-गाना है। हालांकि, एक चीज जो आपको रोककर रखती है, वह यह है जिज्ञासा कि इस प्रेम कहानी में आगे क्‍या होने वाला है। 'श‍िद्दत' में बहुत से किरदार नहीं हैं। लेकिन जितने भी हैं, उन्‍हें बखूबी तैयार किया गया है। मोहित रैना और डायना पेंटी की कहानी में विश्वास की कमी झलकती है। वह फिल्‍म की मुख्‍य कहानी के इर्द-गिर्द सिर्फ सपोर्ट के तौर पर हैं। सनी कौशल के किरदार में जटिलता यह है कि वह जुनूनी प्रेमी है, जिसके चारों ओर कुछ सीमाएं हैं। फिर भी वह खुद को साबित करने के लिए अपना बेस्‍ट देते हैं। हालांकि, उनके कैरेक्‍टर का ग्राफ इस कदर उतार-चढ़ाव वाला है कि कुछ समय के बाद उस पर विश्‍वास करना मुश्‍क‍िल हो जाता है। राधिका मदान स्क्रीन पर कार्तिका के आंतरिक संघर्ष को दिखाने में लड़खड़ाती हैं। उनका स्‍ट्रगल साफ तौर पर झलकता है। गौतम के किरदार में मोहित रैना की कास्‍ट‍िंग अच्‍छी है। वह एक इमिग्रेशन लॉयर की भूमिका में हैं। डायना पेंटी अपने किरदार में खूबसूरत लगी हैं। हालांकि, उनके किरदार को थोड़ा और निखार दिया जा सकता था। एक लव स्‍टोरी के तौर पर 'श‍िद्दत' में सचिन-जिगर का संगीत औसत से ऊपर है। फिल्‍म देखते-देखते यह आपको लुभाता है। अमलेंदु चौधरी की सिनेमेटोग्राफी भी प्रभावित करती हैं। 'शिद्दत' के साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि यह कागज पर भले ही रोमांचक लगे, लेकिन पर्दे पर उतारने में यह खींचा हुआ जान पड़ता है। खासकर सेकेंड हाफ में फिल्‍म धीमी लगती है। कहानी कई बार वास्‍तविकता से कोसों दूर चली जाती है और बेतुकी भी लगती है। हालांकि एक सस्‍पेंस है, जो बतौर दर्शक आपको बांधे रखता है। वैसे, एक सच यह भी है आज के दौर में जहां रियलिस्‍ट‍ि फिल्‍मों का चलन है, हमें ऐसी जुनूनी, पागलपन से भरी और थोड़ी कच्ची प्रेम कहानी बहुत कम ही देखने को मिलती है। 'श‍िद्दत' आपको बहुत ज्‍यादा प्रभावित तो नहीं करती, लेकिन एक छाप जरूर छोड़ जाती है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2ZMD53T
https://ift.tt/2FLzuri

Movie

'शेरशाह' (Shershaah) फिल्म की सक्सेस के बाद कियारा आडवाणी () फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग में बिजी हैं। वह सेट पर को-स्टार वरुण धवन () के साथ जमकर मस्ती भी कर रही हैं। कियारा आडवाणी ने इसी मस्ती का एक वीडियो हाल ही शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में कियारा, ऐक्टर वरुण धवन के साथ दिलजीत दोसांझ () के पंजाबी सॉन्ग 'लवर' (Punjabi song Lover) पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। कियारा आडवाणी ने यह डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम (Kiara Advani Instagram) अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। सिलेब्रिटीज से लेकर फैन्स तक कियारा और वरुण की क्यूट केमिस्ट्री और डांसिंग स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में कियारा और वरुण पहले तो तेजी से डांस करते हैं और फिर स्लो मोशन में मूव्स दिखाते हैं। एक दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 17 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कियारा और वरुण धवन के इस वीडियो को देख रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उन्होंने वीडियो पर हंसते हुए और हार्ट के इमोजी बनाए। कियारा आडवाणी हाल ही रिलीज हुई फिल्म 'शेरशाह' में नजर आई थीं, जिसमें उनके ऑपोजिट सिद्धार्थ मल्होत्रा थे। फिलहाल वह 'जुग जुग जियो' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म के अलावा कियारा आडवाणी 'भूल भुलैया 2', 'मिस्टर लेले' और एस शंकर की एक फिल्म में नजर आएंगी। वहीं वरुण धवन फिल्म 'भेड़िया' में नजर आएंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3D19z8H
https://ift.tt/2FLzuri