Saturday, February 27, 2021

Movie

ऐक्टर अजफर रहमान आज पाकिस्तानी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में जाना-माना नाम हैं। उन्‍होंने वर्षों की मेहनत के बाद वह मुकाम पाया है जिसका सपना हर कलाकार देखता है। अपने 15 साल के फिल्मी करियर में अजफर कई इंट्रेस्टिंग प्रॉजेक्ट्स का हिस्‍सा रहे और दर्शकों का ध्‍यान अपनी ओर खींचा। अजफर के घर में बैंकिंग का माहौल था लेकिन उन्‍होंने परिवार की परंपरा के खिलाफ जाकर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उनका आरोप है कि महिला कलाकारों ने उनका शोषण किया। हाल ही में ऐक्‍टर ने एक इंटरव्‍यू के दौरान इन चीजों पर खुलकर बात की...

Pakistani Actor Azfar Rehman Opens Up On Harassment By Female Artists: अजफर रहमान पाकिस्‍तान फिल्‍म इंडस्‍ट्री का आज जाना-माना नाम हैं लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्‍होंने काफी संघर्ष किया है।


पाकिस्तान के मशहूर ऐक्‍टर का सनसनीखेज आरोप- महिला कलाकारों ने किया मेरा शोषण

ऐक्टर अजफर रहमान आज पाकिस्तानी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में जाना-माना नाम हैं। उन्‍होंने वर्षों की मेहनत के बाद वह मुकाम पाया है जिसका सपना हर कलाकार देखता है। अपने 15 साल के फिल्मी करियर में अजफर कई इंट्रेस्टिंग प्रॉजेक्ट्स का हिस्‍सा रहे और दर्शकों का ध्‍यान अपनी ओर खींचा। अजफर के घर में बैंकिंग का माहौल था लेकिन उन्‍होंने परिवार की परंपरा के खिलाफ जाकर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उनका आरोप है कि महिला कलाकारों ने उनका शोषण किया। हाल ही में ऐक्‍टर ने एक इंटरव्‍यू के दौरान इन चीजों पर खुलकर बात की...



पारिवारिक बैकग्राउंड था बिल्‍कुल अलग
पारिवारिक बैकग्राउंड था बिल्‍कुल अलग

अजफर रहमान ने बताया, 'मैं अपने परिवार का सबसे अलग लड़का था। जब आप ऐसे परिवार से आते हों जहां आपके चार भाई चार्टर्ड अकाउंटेंट हों तो ग्लैमर की दुनिया में कदम रखना आसान नहीं होता है। आज मैं जहां हूं, वहां पहुंचने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है।'



किरदारों में ढलने के लिए करते थे मेहनत
किरदारों में ढलने के लिए करते थे मेहनत

इंटरव्‍यू में अजफर ने इंडस्ट्री में अपनी सफलता, महिला को-स्टार्स के द्वारा अपने शोषण, #MeToo कैंपेन, कास्टिंग काउच और बॉलिवुड ऑफर्स के बारे में बात की। ऐक्‍टर ने बताया कि जब उन्होंने करियर की शुरुआत की थी, तब वह अपने किरदारों में ढलने के लिए कड़ी मेहनत करते थे।'



किताब लिखने की चल रही प्‍लानिंग
किताब लिखने की चल रही प्‍लानिंग

अजफर ने आगे कहा, 'मेरे लिए खुद को ऐसे इंसान में ढालना बहुत मुश्किल था जिसे फिल्म इंडस्ट्री अपना ले। मैं अब अपनी जिंदगी पर एक किताब लिखने की प्लानिंग कर रहा हूं जिसे मैं एक डायरेक्टर को फिल्म के रूप में बनाने के लिए कहूंगा। यह एक बहुत साधारण लड़के की कहानी है जो बड़े सपने देखता है, फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा बनना चाहता है और इसके लिए अलग-अलग रास्ते अपनाता है।'



जीवन में कुछ भी ज्‍यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए
जीवन में कुछ भी ज्‍यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए

अजफर के मुताबिक, 'मेरे लिए यह बहुत रोमांचक सफर रहा है। मैंने हमेशा ही अपने आगे आने वाली चीजों को देखा है और एक ही दिशा में कदम बढ़ाए हैं। ऐसा होने पर ही अच्छी चीजें होती हैं। हमें जीवन में कुछ भी बहुत ज्‍यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। किसी के लिए भी एक कॉम्पिटिशन वह इंसान खुद होना चाहिए। यह सुनने में भले ही बचकाना लगे लेकिन यही सच है।'



काम के लिए गिड़गिड़ाया नहीं
काम के लिए गिड़गिड़ाया नहीं

अजफर ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह कभी भी काम के लिए डायरेक्टर्स के आगे नहीं गिड़गिड़ाए। उन्‍होंने कहा, 'अगर डायरेक्‍टर्स को लगता है कि आपके अंदर काबिलियत है तो वह आपको काम देंगे। मेरा काम सबके सामने है। ऐसा बहुत बार हुआ है जब कई ऐक्टर्स इंडस्ट्री के परिवारों से आए और फेल हो गए।'



काफी समय से हो रहा कास्टिंग काउच
काफी समय से हो रहा कास्टिंग काउच

कास्टिंग काउच पर रहमान ने कहा, 'यह काफी समय से हो रहा है और आनेवाले कई वर्षों तक होता रहेगा। मेरी पोजिशन के लोग भी कुछ पाने के लिए लोगों का शोषण करेंगे जो कि गलत है। जब मैंने करियर की शुरुआत की थी, तब मुझे भी ऐसे कई 'ऑफर्स' दिए गए थे लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि मैंने उन ऑफर्स का जवाब कैसे दिया।'



नहीं करूंगा ऐसा काम
नहीं करूंगा ऐसा काम

अजफर कहते हैं, 'अगर मैं लाखों-करोड़ों लोगों की फैन फॉलोइंग के साथ किसी ऐसी बात को सपॉर्ट करता हूं जो गैर-कानूनी और गलत है तो इसका मतलब होगा कि मैं इन बातों का समर्थन कर रहा हूं। ऐसा मैं कभी नहीं करूंगा।'



किसी के साथ नहीं कर सकते जबरदस्‍ती
किसी के साथ नहीं कर सकते जबरदस्‍ती

#MeToo कैंपेन के बारे में बात करते हुए ऐक्‍टर ने कहा, 'यह बहुत सेंसिटिव टॉपिक है। किसी का भी शोषण नहीं होना चाहिए। सभी को जीने का अधिकार है और हर कोई जैसे जीना चाहता है, वैसे जिए। इसका मतलब यह नहीं है कि आप किसी के साथ जबरदस्ती कर सकते हैं। आपकी आपसी सहमति होना जरूरी है। आपके बीच समझ होना जरूरी है।'



फायदे के लिए किया #MeToo का इस्‍तेमाल
फायदे के लिए किया #MeToo का इस्‍तेमाल

अजफर ने बताया कि उनके साथ भी शोषण हो चुका है। उन्‍होंने कहा कि वह पीड़ितों के साथ खड़े हैं लेकिन वह उन लोगों को भी जानते हैं जो #MeToo कैंपेन का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर रहे थे। अजफर ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि सोशल मीडिया पर किसी को लेकर खुलासा करना कितना सच्चा हो सकता है। एक मेल आर्टिस्ट होने के तौर पर कुछ फीमेल आर्टिस्ट्स ने मेरा शोषण किया था। मैं उनका नाम नहीं लूंगा क्योंकि मैं उस बात को नजरअंदाज कर चुका हूं लेकिन महिलाएं हमेशा सही नहीं होती हैं।'



बॉलिवुड में हुए रिजेक्‍ट
बॉलिवुड में हुए रिजेक्‍ट

बॉलिवुड में काम करने को लेकर अजफर रहमान ने बताया, 'मुझे और मेरे कई साथी कलाकारों को सीमा के उस पार काम करने में दिलचस्पी थी। बॉलिवुड के कुछ रोल्स के लिए मुझे ऑडिशन देने के लिए कहा गया था लेकिन मेरे सभी ऑडिशंस को बुरी तरह रिजेक्ट कर दिया गया।'





from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3q3E8DU
https://ift.tt/2FLzuri

Movie

कहते हैं कि करियर की शुरूआत में अगर कोई आपको सही तरह से गाइड करे तो आगे उसका काफी फायदा मिलता है। में एंट्री करने के बाद कई ऐक्टर-ऐक्ट्रेसेस भी अपने से सीनियर स्टार्स के तजुर्बे को फॉलो करते हैं। अभिनेत्री ने भी बॉलिवुड में जैसे ही कदम रखा, उनके काम को हर किसी ने सराहा था। अमृता को भी सुपरस्टार ने एक ऐसी सलाह दी थी जिसे वह कभी नहीं भूलती हैं। अमृता फिल्म 'मैं हूं ना' में बॉलिवुड हरुख खान के साथ नजर आईं थीं। अब अमृता ने बताया है कि करियर की शुरूआत में शाहरुख खान ने उनको एक सलाह दी थी, जिसको वह आज तक फॉलो करती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, 'जब मैंने फिल्म 'मैं हूं ना' में शाहरुख खान के साथ काम किया था, मुझे उनकी दी हुई एक सलाह आज भी याद है। उन्होंने कहा था कि 200 फिल्में आएंगी, हमें सिर्फ 2 करनी हैं। और वे फिल्में ऐसी होनी चाहिए कि लोग यह न कहें- ओह यह भी कोई फिल्म की थी? ये कब रिलीज हुई थी?' अमृता कहती हैं, 'मैं इस बारे में काफी सतर्क रहती हूं और कुछ खास ही स्क्रिप्ट को चुनती हूं। किसी अभिनेत्री को उनकी एक फिल्म के लिए ही जाना जाता है, वह लैंडमार्क फिल्म होती है। मेरे लिए 'विवाह' वह फिल्म साबित हुई।' गौरतलब है कि फिल्म 'इश्क-विश्क' में वह शाहिद कपूर के साथ नजर आई थीं। यंगस्टर्स के बीच इस फिल्म और जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। उसके बाद 'मैं हूं ना', 'विवाह', 'जॉली एलएलबी' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया और ये फिल्में सुपरहिट भी रहीं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3q12NJp
https://ift.tt/2FLzuri

Every Knowladge

We’ve all seen Bollywood star Salman Khan paint portraits at home or on the sets. According to the actor’s latest tweet, his paintings will now go on display at an art exhibition in Bengaluru.

from Entertainment News, Celebrity News, Latest Movie News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/3bK1XeP

Movie

पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस ने 16 साल की उम्र में 90 के दशक में इंडिया आकर हंगामा मचा दिया, जब वह सुपरस्टार की हीरोइन ही नहीं बल्कि गर्लफ्रेंड भी बन बैठीं। कुछ साल चले उनके करियर और रिलेशनशिप में उन्होंने 10 फिल्में कीं, मगर फिर 1999 में सलमान खान से ब्रेकअप होने के बाद वह मयामी जा बसीं। कुछ अरसे से सोमी अली फिर चर्चा में हैं अपने एनजीओ 'नो मोर टीयर्स' से। इस एनजीओ के तहत वह इंडिया, पाकिस्तान और अमेरिका की सेक्शुअल, मेंटल और फिजिकल अब्यूज की शिकार हुई औरतों को आसरा देकर उन्हें रिहैब करवाती हैं। मियामी में रहनेवाली सोमी ने हाल ही में पंजाब की पीड़ित पूजा को रिहैब करवाया। सोमी खुद भी सेक्शुअल असॉल्ट और सर्वाइवर रही हैं। उनकी जिंदगी के हादसों ने ही आज उन्हें एक मजबूत औरत बनाया है। उनकी कहानी, उन्हीं की जुबानी। आज जब आप मुड़कर और अपने करियर को देखती हैं, तो कैसा महसूस होता है?ऐसा लगता है 100 साल पुरानी बात है (हंसते हुए) मैं अमेरिका 1999 दिसंबर में आई थी। यहां मेरा फिलहाल 21 वां साल चल रहा है। ऐसा लग रहा है कि वह कोई पिछला जन्म था। बहुत अच्छी जर्नी थी। भारत पूरी दुनिया में मेरी सबसे पसंदीदा जगह है, खासकर राजस्थान तो बड़ा खूबसूरत है। मुझे वहां का खाना, खास तौर पर मुंबई में शिव सागर की पाव-भाजी, इन सबकी बहुत याद आती है। आपने बहुत छोटी उम्र में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था? उस वक्त मैं बहुत छोटी और सीधी-सादी थी। अब मैं अपने मिड ऐज में हूं और उस वक्त मैं जानती नहीं थी फिल्म इंडस्ट्री के उसूल और तौर-तरीके क्या होते हैं? मैंने बहुत गलतियां कीं। जिन लोगों पर भरोसा नहीं करना चाहिए था, उन पर विश्वास किया। मैं उन्हें इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहरा सकती, क्योंकि मैंने भी बहुत भूल की हैं। मगर उनसे मैंने काफी कुछ सीखा। ऐसा नहीं है कि अब इस उम्र में मुझसे कोई भूल-चूक नहीं होती। हम इंसान होने के नाते रोज कुछ सीखते हैं, गिरते हैं और दोबारा उठ खड़े होते हैं। एक ऐक्ट्रेस होने के नाते आपने सबसे ज्यादा प्राउड कब महसूस किया?मेरा सबसे प्राउड मोमेंट तब था, जब मैंने दिवंगत ऐक्टर ओम पुरी जी के साथ काम किया। मैं उनकी बहुत बड़ी फैन थी। महान अभिनेता जीतू जी (जितेंद्र) के साथ मेरी आखरी फिल्म 'चुप' में मैं उनके साथ थी। मैंने अपने करियर में कुल 10 फिल्में की हैं। 'चुप' के बाद मैं चुप हो गई और वापस चली गई फ्लोरिडा (हंसते हुए) मगर मैं ओम जी के साथ काम करके बहुत खुश थी। चूंकि मुझे डॉक्यूमेंटरी और आर्ट किस्म की फिल्में पसंद थीं और वे उस तरह की कई फिल्में कर चुके थे। एक औरत होने के नाते आपने सबसे ज्यादा हीनता कब महसूस की? जब मैंने अपने साथ हुए फिजिकल अब्यूज के बारे में बोलना शुरू किया, तो मुझे बहुत ज्यादा ह्युमिलिएशन का शिकार होना पड़ा। हमारे समाज की दिक्कत यही है, हालांकि हम 2021 में आ पहुंचे हैं, तब भी पीड़ित को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है। यह पहलू मुझे बड़ा तंग करता है। मैंने आवाज उठाई, 3 साल पहले मैंने बोलना शुरू किया,क्योंकि मैं भी एक सर्वाइवर हूं। जब मैं अपनी सच्चाई बाहर लाई, तो मेरी ऑनलाइन बहुत निगेटिव ट्रोलिंग हुई। कई अटैक्स भी हुए। आम तौर पर मैंने देखा है कि जो औरतें और लड़कियां हैं, जब वह अपनी सच्ची घटनाओं के बारे में बयान करती हैं, तो उन्हें निगेटिव रिस्पॉन्स मिलता है और उन्हें री विक्टिमाइज किया जाता है। मैं न सिर्फ अपने लिए बल्कि दूसरों के लिए भी आवाज उठा रही हूं, मगर लोगों को यह बात पसंद नहीं आती। वे तो बस पीड़ित को ही दोषी ठहराते हैं। आप किस तरह से सर्वाइवर रहीं? किस तरह के हादसों से गुजरीं? पाकिस्तान में जब मैं 5 साल की थी, तो मेरे कुक ने मुझे 3 बार सेक्शुअली अब्यूज किया। जब मैं 9 साल की थी तो चौकीदार ने भी मुझे मॉलेस्ट किया। हम अमेरिका में रह रहे थे और जब मैं 14 साल की थी, तो एक पार्क में 17 साल के लड़के ने मेरा रेप किया। मैं 16 से 24 साल के बीच भारत में थी, उस समय मेरे साथ डॉमेस्टिक वायलेंस की कई घटनाएं साथ घटीं। इन्हीं हादसों के कारण मैंने नो मोर टीयर्स को जन्म दिया। मेरा ध्यान एक ही चीज पर है कि मैं हर रोज सुबह अपने बिस्तर से उठकर किसी की जिंदगी बचाऊं। इससे बेहतर जीने का और क्या मकसद हो सकता है। एक सशक्त महिला के तौर पर आपका रूपांतरण कब हुआ? वह फैसला मैंने दिसंबर 1999 में किया। अपने ब्रेक-अप के बाद, जब मैं मियामी आई, तो मेरा जो आत्मविश्वास और आत्म सम्मान पूरी तरह से चकनाचूर हो चुका था। बचपन से लेकर 24 साल की उम्र तक मैं टूट चुकी थी। मेरे छोटे भाई ने मुझे प्रेरित किया और कहा कि तुम दोबारा अपनी पढ़ाई करो, जो तुमने बीच में छोड़ दी थी। उसने मेरी असुरक्षा को खत्म करने के लिए मेरी बहुत मदद की। मेरे भाई के अलावा मेरे जो कॉलेज में प्रफेसर्स थे, उन्होंने मुझ में बहुत आत्मविश्वास जगाया। मैं यह जरूर कहना चाहूंगी कि कॉलेज में मैंने जो वक्त बिताया, वह मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे और खुशमिजाज दिन थे, उस दौर में मैंने खुद को पूरी तरह से पढ़ाई में डुबा दिया, तब जाकर कहीं मैं एम्पावर और मजबूत औरत के रूप में उजागर हुई और मैं एक आत्मनिर्भर औरत बन गई। ऐसा कोई घटना जब आप बहुत ज्यादा जज्बाती हो उठी हों? आपको हर बार याद दिलाया जाता है कि आप कभी कामयाब नहीं होंगे या कभी कुछ हासिल नहीं कर पाओगे। इससे भी बढ़कर जब आप वाकई अब्यूज से गुजरते हैं, तो उसी बात पर यकीन करना शुरू कर देते हैं। मेरे लिए नो मोर टीयर्स में ऐसे बहुत सारे इंसिडेंट्स हैं, जब मैं बहुत जज्बाती हो गई थी, लेकिन एक सबसे बड़ी कामयाबी मेरे लिए तब थी, जब फातिमा नाम की एक पाकिस्तानी औरत ने अपनी बच्ची को जन्म दिया, तो उसने उसका नाम सोमी रखा। वह मौका मेरे लिए सबसे खुशी वाला था कि किसी ने अपनी औलाद का नाम मेरे नाम पर रखा।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3ktiIik
https://ift.tt/2FLzuri

Movie

की आने वाली फिल्म '' की जब से घोषणा हुई है तभी से यह लगातार चर्चा में बनी हुई है। अब इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। खबर हैं कि हाल में ने भी इस फिल्म में अपने कैमियो की शूटिंग शुरू की है। इस शूटिंग में कोरोना की गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन किया जा रहा है और बाहर के लोगों की एंट्री सेट्स पर बैन कर दी गई है। अब खबर है कि इस फिल्म के लिए मुंबई की फिल्म सिटी में अफ्रीकन हथियार मार्केट तैयार किया गया है। फिल्म में शाहरुख खान एक रॉ एजेंट का किरदार निभा रहे हैं और जो अंडरकवर मिशन पर जाता है। इसी मिशन के दौरान इस एजेंट को अफ्रीकन हथियार मार्केट में जाना होता है। गौरतलब है कि इस फिल्म में शाहरुख के कुछ ऐक्शन सीन भी फिल्माए गए हैं। सूत्रों की मानें तो यह शूटिंग हाल ही में सुबह के समय की गई। वैसे खबर है कि कोरोना के एक बार फिर बढ़ते खतरे को देखते हुए सलमान खान अभी शूटिंग शुरू करने के मूड में नहीं थे, लेकिन चूंकि वह कमिटमेंट कर चुके थे, ऐसे में उन्होंने सख्त नियमों के बीच शूटिंग शुरू कर दी। बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान अपने 'टाइगर' वाले रोल में ही नजर आएंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3r1h4qO
https://ift.tt/2FLzuri

Friday, February 26, 2021

Every Knowladge

The Covid outbreak is showing no signs of abetting yet. In fact, the number of cases is on the rise in B-Town's capital, Mumbai, and Maharashtra CM Uddhav Thackeray has issued a warning of yet another lockdown or strict restrictions that will be imposed in case the situation does not improve. Doesn't this mean that we still have a long way to go before theatres can run to a 100 per cent occupancy?

from Entertainment News, Celebrity News, Latest Movie News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/3aYMF6L

Every Knowladge

Hrithik Roshan was clicked as he arrived at the Crime Intelligence Unit office to record his statement in the 2016 online impersonation case. On Friday, the 'War' actor was issued a summons by the Mumbai Police's Crime Branch.

from Entertainment News, Celebrity News, Latest Movie News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/2O6wNX2