Sunday, August 1, 2021

Every Knowladge

Kareena Kapoor Khan and Karisma Kapoor dole out major sister goals. From stepping out for brunch dates to enjoying vacays together, they leave their fans wanting for more. On Friendship day, Karisma took to her Instagram handle to share a major throwback photo with Bebo.

from Entertainment News, Celebrity News, Latest Movie News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/3jegFyF

Movie

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू ने बिल्कलु अलग तरह की फिल्में और किरदार निभाकर फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। तापसी 1 अगस्त 2021 को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आइए, तापसी के जन्मदिन पर जानते हैं उनसी जुड़ी कुछ खास बातें।

तापसी पन्नू इस समय बॉलिवुड की सबसे बिजी ऐक्ट्रेस में से एक हैं। तापसी की फिल्में लगातार रिलीज हो रही हैं। आइए, तापसी के बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।


Taapsee Pannu Birthday: तापसी का निकनेम जानते हैं आप? कभी कही जाती थीं फ्लॉप हीरोज की हिरोइन

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू ने बिल्कलु अलग तरह की फिल्में और किरदार निभाकर फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। तापसी 1 अगस्त 2021 को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आइए, तापसी के जन्मदिन पर जानते हैं उनसी जुड़ी कुछ खास बातें।



दिल्ली की रहने वाली हैं तापसी
दिल्ली की रहने वाली हैं तापसी

तापसी पन्नू का जन्म 1 अगस्त 1987 में दिल्ली की एक जाट-सिख फैमिली में दिलमोहन सिंह पन्नू और निर्मलजीत के घर हुआ था। तापसी पन्नू की पढ़ाई भी दिल्ली के अशोक विहार के माता जय कौर पब्लिक स्कूल से हुई है। बचपन में तापसी पढ़ने में काफी होशियार थीं और 12th में उनके 90 पर्सेंट नंबर आए थे।



तापसी का निकनेम जानते हैं आप?
तापसी का निकनेम जानते हैं आप?

तापसी पन्नू के निकनेम की जानकारी बहुत कम लोगों को है। घर में तापसी को मैगी कहकर बुलाया जाता है। शायद ऐसा इसलिए है क्योंकि तापसी के बाल बचपन से ही काफी घुंघराले हैं। अब तो तापसी अलग-अलग लुक्स में नजर आती हैं।



इंजिनियरिंग छोड़कर मॉडलिंग में आ गईं तापसी
इंजिनियरिंग छोड़कर मॉडलिंग में आ गईं तापसी

तापसी पन्नू पढ़ाई में होशियार थीं तो उन्होंने कंप्यूटर साइंस में इंजिनियरिंग करने का फैसला किया। तापसी ने गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नॉलजी से कंप्यूटर इंजिनियरिंग में ग्रैजुएशन किया है। हालांकि इसके बाद तापसी का रुझान मॉडलिंग की तरफ हो गया। तापसी ने 2008 चैनल वी के टैलंट हंट शो गेट गॉरजस में ऑडिशन दिया था और इसमें सिलेक्ट भी हो गईं। तापसी ने इसी साल फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भी भाग लिया था।



इन ब्रैंड्स के लिए तापसी ने की थी मॉडलिंग
इन ब्रैंड्स के लिए तापसी ने की थी मॉडलिंग

अपने मॉडलिंग के छोटे से करियर में तापसी ने रिलायंस ट्रेंड्स, रेड एफएम, कोका-कोला, मोटोरोला, पैंटालून, पीवीआर सिनेमाज, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, डाबर, एयरटेल, टाटा डोकोमो, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल, हैवेल्स और वर्धमान जैसे बड़े ब्रैंड्स के लिए मॉडलिंग की थी। तापसी का मॉडलिंग का यह सफर मुश्किल से केवल 2 साल का रहा।



साउथ की फिल्मों में काम करने लगीं
साउथ की फिल्मों में काम करने लगीं

तापसी ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साउथ की फिल्मों से की थी। उन्होंने हिंदी से पहले तेलुगू, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया है। उनकी डेब्यू मूवी 2010 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म झुम्मांदी नादम थी। बॉलिवुड में तापसी ने 2013 में फिल्म 'चश्मेबद्दूर' से डेब्यू किया था।



तापसी को कहा जाता था फ्लॉप हीरोज की हिरोइन
तापसी को कहा जाता था फ्लॉप हीरोज की हिरोइन

कम ही लोगों को पता है कि जब तापसी अपने करियर की शुरूआत में साउथ की फिल्में कर रही थीं तो उन्हें फ्लॉप हीरोज की हिरोइन कहा जाता था। दरअसल तापसी ने अपने करियर की शुरूआत में ऐसे हीरोज के साथ काम किया था जिनकी फिल्में फ्लॉप हो जाती थीं। इसीलिए तापसी ने बॉलिवुड में डेब्यू से पहले लगभग 10-11 साउथ की फिल्मों में काम किया था।



और इस तरह बॉलिवुड में तापसी ने जमा दी धाक
और इस तरह बॉलिवुड में तापसी ने जमा दी धाक

साल 2013 में आई फिल्म 'बेबी' में तापसी ने सीक्रेट एजेंट शबाना का किरदार निभाया था। इस रोल में तापसी को बहुत पसंद किया गया। इसके बाद तापसी ने पिंक, नाम शबाना, जुड़वा 2, मुल्क, मनमर्जियां, बदला, मिशन मंगल, सांड की आंख, थप्पड़ और हसीन दिलरुबा से अपनी अलग ही पहचान बना ली। अब हिंदी फिल्मों की बात करें तो तापसी की रश्मि रॉकेट, लूप लपेटा, दोबारा और ब्लर आएंगी। इसके अलावा वह तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम कर रही हैं।





from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3A1Np4X
https://ift.tt/2FLzuri

Movie

दोस्‍ती... यह लाइफ का ऐसा रिश्‍ता होता है जिसे हम खुद चुनते हैं। लोग कहते हैं कि गुण मिलते हैं तो शादी होती है और अवगुण मिल जाएं तो दोस्‍ती हो जाती है। बॉलिवुड में दोस्‍ती की मिसालें दी जाती हैं। तमाम ऐक्‍टर्स हैं जिनके दोस्‍त काफी स्‍पेशल हैं। वे अक्‍सर उनके साथ तस्‍वीरें भी शेयर करते हैं और जब मिलते हैं तो गर्मजोशी के साथ मिलते हैं। दुनियाभर में लोग आज यानी 1 अगस्‍त को फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर हम आपको कुछ ऐसे ही स्‍टार्स और उनके पक्‍के यारों के बारे में बता रहे हैं। इनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे...

फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) पर दोस्‍त एक-दूसरे को विश कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको बॉलिवुड स्‍टार्स और उनके बेस्‍ट फ्रेंड्स के बारे में बता रहे हैं जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे।


Friendship Day: गुण मिलें तो शादी और अवगुण मिलें तो दोस्‍ती, ऐसी है बॉलिवुड की ये पक्‍की यारी

दोस्‍ती... यह लाइफ का ऐसा रिश्‍ता होता है जिसे हम खुद चुनते हैं। लोग कहते हैं कि गुण मिलते हैं तो शादी होती है और अवगुण मिल जाएं तो दोस्‍ती हो जाती है। बॉलिवुड में दोस्‍ती की मिसालें दी जाती हैं। तमाम ऐक्‍टर्स हैं जिनके दोस्‍त काफी स्‍पेशल हैं। वे अक्‍सर उनके साथ तस्‍वीरें भी शेयर करते हैं और जब मिलते हैं तो गर्मजोशी के साथ मिलते हैं। दुनियाभर में लोग आज यानी 1 अगस्‍त को फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर हम आपको कुछ ऐसे ही स्‍टार्स और उनके पक्‍के यारों के बारे में बता रहे हैं। इनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे...



​रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी
​रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी

बॉलिवुड ऐक्‍टर रणबीर कपूर और डायरेक्‍टर अयान मुखर्जी सबसे करीबी दोस्‍तों में से एक हैं। दोनों के बीच खूब छनती है और वे एक-दूसरे से सारी बातें शेयर करते हैं। उनकी दोस्‍ती का अंदाजा ऐसे ही लगाया जा सकता है कि एक बार रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने दोनो की तस्‍वीर शेयर कर लिखा था, 'बेस्‍ट फ्रेंड्स! कैसे रहेगा, अगर तुम दोनों शादी कर लो? हाई टाइम।' दोनों ने एकसाथ 'वेकअप सिड', 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्‍मों में काम किया है। अब उनकी 'ब्रहास्‍त्र' रिलीज होने वाली है जिसमें आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।



​दीपिका पादुकोण और स्‍नेहा रामचंदर
​दीपिका पादुकोण और स्‍नेहा रामचंदर

दीपिका और स्‍नेहा पक्‍के दोस्‍त हैं। दोनों को 'गर्लफ्रेंड' कहा जाए तो गलत नहीं होगा। दीपिका को जब भी मौका मिलता है, वह अपनी दोस्‍त के साथ टाइम स्‍पेंड करती हैं। दोनों जब मिलती हैं तो घंटों बातें करती हैं। (दीपिका की गोद में बैठीं स्‍नेहा)



​श्रद्धा कपूर और शमा
​श्रद्धा कपूर और शमा

श्रद्धा कपूर और शमा बचपन के दोस्‍त हैं। दोनों स्‍कूल में साथ पढ़ते थे। 'द कपिल शर्मा शो' में फिल्‍म 'छिछोरे' के प्रमोशन के दौरान शमा ने भी कास्‍ट को जॉइन किया था जहां उन्‍होंने ऐक्‍ट्रेस से जुड़े कई किस्‍से बताए थे। दोनों साथ में काफी शरारतें करती थीं।



तापसी पन्‍नू और फराह
तापसी पन्‍नू और फराह

तापसी अपने दोस्‍तों के बीच काफी पॉप्‍युलर हैं। हर किसी को लगता है कि उनसे हमेशा एक पॉजिटिव वाइब आती है। खुद तापसी भी दोस्‍तों के साथ टाइम बिताने का मौका नहीं छोड़ती हैं। अक्‍सर उनके साथ वकेशन पर जाती हैं। उनकी बेस्‍ट फ्रेंड फराह हैं। दोनों के बीच काफी अच्‍छी बॉन्डिंग है। (तस्‍वीर में तापसी बहन शगुन और फराह के साथ)



अजय देवगन और रोहित शेट्टी
अजय देवगन और रोहित शेट्टी

सच्‍ची दोस्‍ती कभी शोहरत नहीं देखती है। यह बात अजय और रोहित पर फिट बैठती है। वे तब से दोस्‍त हैं जब रोहित को मुश्‍किल से कुछ लोग ही जानते थे। रोहित ने अजय के साथ फिल्‍म 'जमीन' से अपना डायरेक्‍शन डेब्‍यू किया था। इसके बाद दोनों ने 'गोलमाल' और 'सिंघम' जैसी हिट फिल्‍में दीं।



आलिया भट्ट और आकांक्षा रंजन कपूर
आलिया भट्ट और आकांक्षा रंजन कपूर

आलिया और आकांक्षा अक्‍सर लोगों को फ्रेंडशिप गोल्‍स देते नजर आते हैं। दोनों स्‍कूल के समय के दोस्‍त हैं और समय के साथ उनकी दोस्‍ती और मजबूत ही होती गई है। वे अक्‍सर एकसाथ छुट्टियां मनाने बाहर भी जाते हैं और फैंस के साथ फोटोज शेयर करते हैं।



अक्षय कुमार और मिलिंद देशपांडे
अक्षय कुमार और मिलिंद देशपांडे

अक्षय के खास दोस्‍त मिलिंद हैं। दोनों ने बचपन में काफी वक्‍त साथ में गुजारा। मिलिंद ने बताया था कि अक्षय उन्‍हें पहले काफी मारा करते थे। हालांकि, दोनों के बीच गहरी दोस्‍ती है और वे जब भी मिलते हैं, बचपन की यादों को ताजा करते हैं।



शाहिद कपूर और अहमद खान
शाहिद कपूर और अहमद खान

ऐक्‍टर शाहिद कपूर की कोरियोग्राफर और डायरेक्‍टर अहमद खान के साथ अच्‍छी बॉन्डिंग है। बाकी दोस्‍तों की तरह उनके बीच भी कुछ समय के लिए खटपट की खबरें आईं लेकिन फिर सब ठीक हो गया। वे अब भी अच्‍छे दोस्‍त हैं। अहमद ने शाहिद के लिए कई गाने कोरियोग्राफ किए हैं।





from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3rLBbu2
https://ift.tt/2FLzuri

Movie

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों लंदन में रूसो ब्रदर्स के 'सिटाडेल' (Citadel) की शूटिंग कर रही हैं। प्रियंका (Priynka Chopra Instagram) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी शेयर की, जिसमें उनका अंदाज देखने लायक था। इस तस्वीर में प्रियंका ( Instagram) व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, #Selfiemode #Citadel। प्रियंका ने जैसे ही फोटो शेयर की देखते ही देखते यह वायरल होने लगी। प्रियंका की इस फोटो को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की फोटो पर निक जोनस ने किया कॉमेन्ट प्रियंका की फोटो पर फैन्स से लेकर उनके पति निक जोनस भी मुरीद हो गए। निक जोनास ने प्रियंका की सेल्फी पर कॉमेन्ट करते हुए लिखा,'यू आर हॉट' साथ ही दिल वाली इमोजी भी बनाई। प्रियंका के पति और सिंगर निक जोनस फिलहाल अपनी पत्नी से दूर अमेरिका में अपने घर पर रह रहे हैं जबकि प्रियंका लंदन में रह रही हैं। प्रियंका ने लंदन में ही मनाया था अपना 39वां जन्मदिन प्रियंका पिछले काफी दिनों से लंदन में हैं। प्रियंका ने पिछले महीने लंदन में अपना 39वां जन्मदिन भी मनाया था। निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका की एक खूबसूरत सोलो तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर शेयर करते हुए निक ने लिखा,'हैप्पी बर्थडे माय लव।' आपको दुनिया की सारी खुशियां मिलें। आई लव यू।' प्रियंका चोपड़ा की वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में देखा गया था। 'सिटाडेल' के अलावा प्रियंका 'मैट्रिक्स 4' और 'टेक्स्ट फॉर यू' में भी नजर आएंगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3xfmDnJ
https://ift.tt/2FLzuri

Movie

टीवी पर डांस रियलिटी शो '' () में श‍िल्‍पा शेट्टी () फिलहाल नजर नहीं आ रही हैं। पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही श‍िल्‍पा शो से दूर हैं। उनकी जगह इस वीकेंड रितेश देशमुख () और जेनेलिया डि‍सूजा देशमुख () शो में गेस्‍ट जज के तौर पर नजर आएंगे। बॉलिवुड के क्‍यूट कपल्‍स में शुमार रितेश-जेनेलिया की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। उनकी शादी को 9 साल हो गए हैं। शो पर जहां दोनों ने खूब मस्‍ती की, वहीं जेनेलिया ने अपनी शादी के एक दिलचस्‍प किस्‍से का भी खुलासा किया। जेनेलिया ने बताया कि शादी में रितेश ने 8 बार उनके पैर छुए थे। शादी स्‍पेशल एपिसोड में पहुंचे रितेश-जेनेलियामेकर्स ने वीकेंड एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है। यह एपिसोड 'शादी स्‍पेशल' है। प्रोमो वीडियो में जहां कंस्‍टेंट्स की परफॉर्मेंस है, वहीं जेनेलिया को यह सब देखकर रितेश संग अपनी शादी याद आ जाती है। जेनेलिया कहती हैं, 'ओह माय गॉड! परफॉर्मेंस देखकर मुझे मेरी शादी याद आ गई। हमने भले ही शादियों को अब नए अंदाज में सेलिब्रेट करने लगे हैं, लेकिन पारंपरिक शादी से मेरा बहुत लगाव है। मुझे खुशी है कि मेरी ऐसी ही शादी हुई। हमारे लिए शादी की हर सेरेमनी एक जबरदस्‍त धमाके की तरह थी। मैं विदाई के वक्‍त बहुत रोई थी और हां, रितेश ने मेरे पैर हुए थे।' शादी में 8 बार छुए थे जेनेलिया के पैरजेनेलिया आगे कहती हैं, 'रितेश ने 8 बार मेरे पैर हुए थे। आठ बार।' इस पर रितेश हंसते हुए कहते हैं, 'मुझे लगता है कि पंडित जी को पता था कि मुझे शादी के बाद क्‍या करना है, इसलिए उन्‍होंने मेरी पहले ही प्रैक्‍ट‍िस करवा दी।' वैसे, जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्‍ट्र की शादी के रीति-रिवाजों में दूल्‍हे को दुल्‍हन के पैर छूने पड़ते हैं। खर्राटे लेते हैं रितेश, दिन में 3 बार बोलते हैं I Love Youशो के दौरान एक फन गेम में जेनेलिया ने यह भी बताया कि रितेश खूब खर्राटे लेते हैं। जबकि रितेश ने खुद यह स्‍वीकार किया कि वह दिन में कम से कम दो-तीन बार जेनेलिया को 'आई लव यू' जरूर कहते हैं। इस पर जेनेलिया कहती हैं कि ये तो इनका सेफ्टी नेट है। डेब्‍यू फिल्‍म के सेट पर मुलाकातरितेश और जेनेलिया की लव स्‍टोरी किसी फिल्‍मी कहानी से कम नहीं है। साल 2003 में दोनों फिल्‍म 'तुझे मेरी कसम' के सेट पर पहली बार मिले थे। रितेश की यह डेब्‍यू फिल्‍म थी, जबकि जेनेलिया तब तक साउथ की फिल्‍मों में स्‍टार का रुतबा पा चुकी थीं। जेनेलिया जब पहली बार रितेश से मिलीं तो उन्‍होंने सोचा कि वह मुख्‍यमंत्री के बिगड़े हुए बेटे की तरह होंगे, जबकि बाद में उन्‍हें पता चला कि ऐसा बिल्‍कुल नहीं है। पहली मुलाकात में जेनेलिया का एटिट्यूडजेनेलिया ने खुद 'बॉलिवुड बबल' को दिए इंटरव्‍यू में कहा था, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगा था कि रितेश एक अमीर और बिगड़े हुए इंसान होंगे, इसलिए मैंने न इनकी तरफ देखा और न ही इनसे बात की। वो खुद इस बात से बड़े हैरान थे। लेकिन वह बहुत स्‍वीट निकले तो फिर मैंने इनसे बात की। लेकिन मैं नहीं चाहती थी कि उन्‍हें यह लगे कि वह मुख्‍मंत्री के बेटे हैं तो इसलिए मैं उनसे बात कर रही हूं। खैर, हमने बात करनी शुरू की और अगले 18 दिनों तक बातें ही करते रहे।' 10 साल डेटिंग के बाद की शादीरितेश और जेनेलिया ने 10 साल एक-दूसरे को डेट किया है। दोनों शादी को लेकर कोई जल्‍दबाजी नहीं करना चाहते थे, क्‍योंकि दोनों पहले अपने फिल्‍मी करियर को एक मुकाम देना चाहते थे। इसके बाद 2012 में दोनों ने शादी की। रितेश और जेनेलिया आज दो बच्‍चों रायल और रियान के माता-पिता हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3C0Pb8b
https://ift.tt/2FLzuri

Saturday, July 31, 2021

Movie

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस (Athiya Shetty) इस समय अपने कथित बॉयफ्रेंड और भारतीय क्रिकेटर () के साथ लंदन में हैं। दोनों अक्सर एक साथ नजर आते हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते पर कोई बात नहीं की है। आथिया शेट्टी ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर () शेयर की है। इस पर केएल राहुल ने कॉमेंट किया है। इस पर फैंस ने उनसे शादी को लेकर सवाल कर दिया। अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वह जमीन पर बैठी हुईं हैं और अपने गाल पर हाथ रखकर कैमरे की तरफ देखते हुए पोज दे रही हैं। अथिया शेट्टी की इस तस्वीर पर केएल राहुल ने ब्राउन कलर का हार्ट शेप वाला इमोजी बनाते हुए कॉमेंट किया। इसके बाद फैंस ने कॉमेंट करना शुरू कर दिया। एक फैन ने लिखा, 'केएल राहुल भाई शादी कर लो प्लीज।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'सर आप शादी कब कर रहे हो।' अनुष्का शर्मा ने बीते शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें वह विराट कोहली, वामिका, अथिया शेट्टी, केएल राहुल और कुछ अन्य लोगों के साथ नजर आ रही हैं। इन सभी ने लंदन में 'हम साथ-साथ हैं' वाला मूमेंट रिक्रिएट किया। अनुष्का शर्मा ने इसके साथ लिखा, ''डर' हम साथ साथ हैं।' इस तस्वीर पर अथिया शेट्टी और उनके पिता सुनील शेट्टी ने हार्ट इमोजी बनाकर कॉमेंट किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, केएल राहुल ने कथित तौर पर अथिया शेट्टी को बीसीसीआई को सौंपे गए दस्तावेजों में अपने पार्टनर के तौर पर लिस्ट किया है। हाल ही में सुनील शेट्टी से पूछा गया कि क्या अथिया शेट्टी, केएल राहुल के साथ इंग्लैंड में हैं। इस पर सुनील शेट्टी ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स से कहा, 'ये सब रिपोर्ट हैं, मैं उन पर कॉमेंट नहीं करना चाहता।' अथिया शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिर बार साल 2019 में फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आई थीं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2TIYd8m
https://ift.tt/2FLzuri

Every Knowladge

Aishwarya Rai Bachchan is currently busy shooting for Mani Ratnam’s ‘Ponniyin Selvan’ in Puducherry with South actor-politician Sarath Kumar. Recently, his daughters posted stunning pictures with Aishwarya, Abhishek Bachchan and their daughter Aaradhya.

from Entertainment News, Celebrity News, Latest Movie News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/3yfrEOv