Wednesday, September 1, 2021

Movie

सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले 'बचपन का प्यार' से सहदेव छा गए थे। आज सहदेव को शायद पूरा हिंदुस्तान जानता है। इसी तरह सोशल मीडिया पर एक सिंगर की क्लिप धूम मचाए हुए हैं। आपको इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर तक हर जगह मखमली आवाज वाली लड़की की क्लिप देखने को मिल जाएगी। आइए, जानते हैं कि कौन हैं सॉन्ग गाने वाली सिंगर योहानी। इंडियन नहीं बल्कि श्रीलंका की हैं योहानी ज्यादातर लोगों को इंस्टाग्राम रील्स पर देखकर कर लग रहा है कि यह सिंगर शायद साउथ इंडियन है। हालांकि आपको ताज्जुब होगा कि योहानी इंडियन नहीं बल्कि श्रीलंका की रहने वाली हैं। उनका ऑरिजनल गाना जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है वह भी तमिल या मलयालम में नहीं बल्कि सिंहला भाषा में है। ने भी इस गाने पर शेयर किया अपना वीडियो योहानी की इंडिया में पॉप्युलैरिटी का अंदाजा लगाना है तो इस बात से लगा लीजिए कि बॉलिवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी अपने फिल्म के एक सीन के बैकग्राउंड में योहानी के गाने वाला एक क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया था। बिग बी ने गाने की तारीफ में लिखा, 'क्या किया और क्या हो गया लेकिन सच में गजब का है यह श्रीलंकन गाना ‘Manike Mage Hithe’...मेरे इस कालिया के गाने को जीनियस नव्या नवेली ने एडिट किया है। लेकिन ईमानदारी से ‘Manike Mage Hithe’ पूरी रात लूप में चलता रहा... इस गाने को सुनने से रोक पाना असंभव है...बेहतरीन।' गजब की पॉप्युलर हैं योहानीयोहानी का पूरा नाम योहानी दिलोका डिसिल्वा है। उनका जन्म श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 30 जुलाई 1993 को हुआ था। उन्होंने साल 2016 में अपना करियर एक यूट्यूबर के तौर पर किया था। जल्द ही उनके गाने और रैप लोगों को पसंद आने लगे। अब योहानी को श्रीलंका में 'रैप प्रिंसेज' का खिताब दिया जा चुका है। केवल सिंगर ही नहीं हैं योहानीस्कूल के समय में योहानी एक प्रफेशनल स्विमर और वॉटर पोलो प्लेयर रही हैं। स्कूल के बाद योहानी पढ़ाई करने के लिए इंग्लैंड चली गईं। योहानी ने अपनी हायर एजूकेशन में लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट ऐंड प्रफेशनल अकाउंटिंग की डिग्री ली है। हालांकि बाद में उन्होंने म्यूजिक में अपना करियर बनाया। इसी साल मई में रिलीज हुआ है योहानी का वायरल सॉन्गजिस वीडियो क्लिप पर योहानी श्रीलंका छोड़िए इंडिया में भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, उसका वीडियो इसी साल मई में रिलीज हुआ। यह वीडियो दुनियाभर में कितना पॉप्युलर हुआ है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा लीजिए कि केवल 3 महीने में 7 करोड़ 75 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। देखें, योहानी का यह वायरल वीडियो: Manike Mage Hithe का आ चुका है तमिल और मलयालम वर्जनजब योहानी का गाना Manike Mage Hithe इंडिया में पॉप्युलर होने लगा तो फैन्स इस गाने के तमिल और मलयालम वर्जन की मांग करने लगे। फैन्स की मांग पर योहानी के इस गाने का तमिल और मलयालम वर्जन इसी साल 26 जुलाई को रिलीज कर दिया गया है। इस वीडियो को भी अभी तक 1.3 मिलियन व्यूज यूट्यूब पर मिल चुके हैं। देखेें, इस गाने का तमिल-मलयालम वर्जन:


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3zyswyn
https://ift.tt/2FLzuri

Every Knowladge

Harsh Varrdhan Kapoor recently opened up about being a part of off-beat cinemas and how people expect Anil Kapoor’s son to be a certain way.

from Entertainment News, Celebrity News, Latest Movie News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/3zDkHHF

Every Knowladge

Tiger Shroff recently bought a sprawling new 8-BHK home and the entire family now resides in the lavish new abode. Speaking about Tiger’s latest purchase, proud dad Jackie Shroff said that it was dream come true for his son. Jackie told a news portal that Tiger had dreamt of buying a house for his mother ever since he joined films and all this while he kept working towards his goal. The veteran actor also added that a Tiger is a very sweet and emotional guy.

from Entertainment News, Celebrity News, Latest Movie News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/3zC6nz7

Movie

मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat ) जिन्हें बॉलिवुड में उनके बोल्ड अंदाज के लिए लोग अधिक जानते हैं। फिल्मों से दूर चल रहीं मल्लिका शेरावत हाल ही में ए कॉमिडी शो को जज करने पहुंचीं। इसी दौरान वैनिटी वैन से निकलती हुईं मल्लिका पैपराजी के कैमरों में कैप्चर भी हुई। पर्दे पर अपने हॉट और बोल्ड लुक के लिए पॉप्युलर मल्लिका इस बार साड़ी में दिखीं। उन्हें इस लिबास में देखकर लोगों ने भी खूब कॉमेंट किए। लंबे समय से विदेश में रह रहीं मल्लिका शेरावत इन दिनों मुंबई में हैं। हाल ही में वह 'ज़ी कॉमिडी' शो को जज करने पहुंचीं। इस मौके पर साड़ी में मल्लिका को देखकर कई लोगों को उनका यह अंदाज पसंद नहीं आया। लोगों ने वीडियो सामने आते ही उनके लिए कॉमेंट करना शुरू कर दिया। मल्लिका को साड़ी में देख यूज़र सोशल मीडिया पर कूद पड़े। एक ने कहा, 'साड़ी जैसे खूबसूरत और एलिगेंट अटायर को भी पूरा बर्बाद कर दिया। फैशन के नाम पर ये कुछ ज्यादा ही है।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'प्लीज़ साड़ी को अकेला छोड़ दीजिए, इस खूबसूरत परिधान को बर्बाद मत कीजिए।' एक यूज़र ने लिखा, 'क्या यह कोई ड्रेस भी है?' एक अन्य ने लिखा- ये मत कहो कि ये साड़ी है। एक ने तो लिख दिया- मुझे लगा प्रियंका चोपड़ा है। मल्लिका फिल्मों से भले दूर सही लेकिन सोशल मीडिया पर आज भी उतनी ही बोल्ड हैं। वह अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर किया करती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मल्लिका आखिरी बार साल 2017 में फिल्म 'जीनत' में दिखी थीं। इसके बाद मल्लिका ने वेब सीरीज़ की दुनिया में एंट्री मारी और ZEE5 पर 'द स्टोरी' में नजर आईं। साल 2019 में मल्लिका हॉरर कॉमिडी वेब सीरीज़ 'बू सबकी फटेगी' में नजर आई थीं। मल्लिका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह फ्रेंच रियल स्टेट बिजनसमैन साइरिल ऑक्जेनफेंस को डेट करने को लेकर चर्चा में रही हैं। खबर है कि वह उनके साथ पैरिस में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3kGtS3O
https://ift.tt/2FLzuri

Movie

अर्चना पूरण सिंह () अकसर '' () के सेट से बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर करती रहती हैं, जो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने शूट से अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह सेट पर केले का छिलका डालकर वाणी कपूर (Vaani Kapoor) को गिराने की कोशिश करते दिखते हैं। वहीं अब अर्चना ने एक और वीडियो शेयर किया है, जो बेहद फनी है। अर्चना पूरण सिंह ने यह वीडियो इंस्टाग्राम (Archana Puran Singh Instagram) पर शेयर किया है। वह सबसे पहले भारती सिंह (), सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) और रोशेल राव (Rochelle Rao) के पास जाती हैं। वह उनसे पूछती हैं, 'ये महिला मंडल में क्या हो रहा है? आओ बहन चुगली करें।' इस पर भारती कहती हैं, 'ये जो हमारा वीडियो बना रही हैं वो हमारी चुगली चाची हैं। हम यही चुगली कर रहे हैं कि अर्चना मैम दिन-ब-दिन यंग होती जा रही हैं और हमारा बुढ़ापा देखो कहां है।' तभी बीच में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) आ जाते हैं और वह कहते हैं, 'इन लोगों को नहीं पता। ये अपने इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए आप तीनों का वीडियो बना रही हैं।' तब अर्चना पूरण सिंह, कपिल से कहती हैं, 'तुझे क्यूं आग लग रही है? तुझे क्यूं जलन हो रही है?' कपिल कहते हैं कि मेरे भी ले लो ना शॉट्स, मैं शर्टलेस दूं कोई शॉट? रातोंरात 700 फॉलोअर्स बढ़ा दूंगा।' इसी बीच अर्चना पूरण सिंह, कपिल से उनकी बाहर निकली तोंद का राज पूछती हैं तो वह अपने मोटापे का मजाक उड़ाते हुए बोलते हैं कि अभी तो उन्होंने काफी हद तक 6 किलो अंदर खींचा हुआ है।' बता दें कि यह वीडियो उस एपिसोड का है, जिसमें धर्मेंद्र (Dharmendra) और शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) गेस्ट बनकर पहुंचे थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3yEPtPi
https://ift.tt/2FLzuri

Tuesday, August 31, 2021

Every Knowladge



from Entertainment News, Celebrity News, Latest Movie News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/38vqLWR

Movie

अपने दौर में अलग हटकर फिल्मों के लिए जानी जानेवाली ऐक्ट्रेस नूतन की अगली पीढ़ी भी इसी इंडस्ट्री का हिस्सा रही है। बेटे मोहनीश बहल (Mohnish Bahl) के बाद पोती प्रनूतन बहल (Pranutan Bahl) भी बॉलिवुड का हिस्सा बन चुकी हैं। हालांकि, नूतन की तरह इनमें से कोई भी इंडस्ट्री में वह मुकाम हासिल नहीं कर सके, जैसे अपने जमाने में ऐक्ट्रेस ने किया था। पोती प्रनूतन बहल का एक डांस वीडियो चर्चा में है, जिसमें वह अपनी दादी के सदाबहर गाने पर डांस करती दिख रही हैं। प्रनूतन ने इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि यह उनके लिए क्यों स्पेशल है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'यह वाकई मेरे लिए काफी स्पेशल है क्योंकि यह मेरी दादी का गाना है।' गाने में प्रनूतन अपनी दादी के सदाबहार गाने 'मोरा गोरा रंग लइले' पर डांस करती दिख रहा हैं। बता दें कि इन दिनों प्रनूतन बहल साल 2019 में ही फिल्म 'नोटबुक' से बॉलिवुड में एंट्री मार चुकी हैं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही और इन दिनों वह अपनी आनेवाली फिल्म 'हेलमेट' (Helmet Movie) को लेकर चर्चा में हैं। बताया गया है कि प्रनूतन की इस नई फिल्म की कहानी जरा बोल्ड है, जो कॉन्डोम जैसे मुद्दे से जुड़ी है। नूतन की बात करें तो वह अपने जमाने की उन ऐक्ट्रेसेस की लिस्ट में भी शामिल थीं जिन्होंने पर्दे पर बोल्ड सीन भी दिए थे। 14 साल की उम्र में नूतन ने बॉलिवुड में एंट्री मारी थी। नूतन ने 'पेइंग गेस्ट', 'सीमा', 'बंदिनी', 'सरस्वती चंद्र', 'मिलन' और 'मैं तुलसी तेरे आंगन की' जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन ऐक्टिंग की है। उन्होंने बेस्ट ऐक्ट्रेस के पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2V20s7r
https://ift.tt/2FLzuri